Neem Karoli Baba Quotes Hindi: नीम करोली बाबा दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. स्टीव जॉब्स और मार्क जकरबर्ग जैसे बड़े लोग उनकी आश्रम में दर्शन के लिए आ चुके हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनके आश्रम आ चुके हैं. उनकी शिक्षाएं और विचार लोगों के जीवन को बदल देती हैं. नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थिति है. उनके आश्रम कैंची धाम में हमेशा भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है. उनके विचारों को आप अपने जीवन में अपनाने से मानसिक शांति मिलेगी. इससे जीवन सुखमय होगा.
नीम करोली बाबा के अनमोल विचार
हर समस्या का मिलेगा समाधन
आप विश्वास रखते हैं और सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, तो आपको हर समस्या का समाधान मिलेगा. जीवन में किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होना चाहिए. हमेशा ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: पैसों की बचत करनी हैं, तो सुधार लें ये 4 आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताए नियम
भीतर से करें शांति की शुरुआत
आप जीवन में शांति चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत अपने भीतर से करें. शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है. बाहरी दुनिया से शांति नहीं, बल्कि खुद से ही आपको शांति मिल सकती है.
अपने कर्मों पर ध्यान दें
व्यक्ति को हमेशा अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए. आपके कर्म अच्छे हैं तो इससे भगवान का काम हो जाएगा. अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी दुखी नहीं रहता है.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: मुश्किल समय में याद करें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें, हर समस्या का मिलेगा समाधान
किसी को छोटा न समझें
व्यक्ति को किसी भी इंसान को छोटा नहीं समझना चाहिए. ऐसा विचार मन में आना अच्छा नहीं होता है. हर व्यक्ति भगवान का रूप होता है किसी को भी छोटा समझने की भूल नहीम करनी चाहिए.
भगवान की सच्ची भक्ती करें
नीम करोली बाबा का मानना है कि सच्चा भक्त वह है, जो बिना की इच्छा के भगवान की भक्ति करता है. इंसान को भगवान की भक्ति सच्चे मन से करनी चाहिए. इसके बदलने में कोई इच्छा नहीं रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
14 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
17 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines