Aaj ka Suvichar: मन की शांति के लिए याद रखें नीम करोली बाबा के अनमोल विचार, हमेशा रहेंगे सुखी

Aaj ka Suvichar: दुनियाभर में प्रसिद्ध नीम करोली बाबा अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं. उनके भक्त उन्हें साक्षात हनुमान जी का अवतार मानते हैं. उनकी कई शिक्षाएं व्यक्ति के मन को शांत करने और जीवन में सुखी रहने का संदेश देती हैं. आइये नीम करोली बाबा के विचारों के बारे में जानते हैं.

Aaj ka Suvichar

Photo Credit- News24GFX

Neem Karoli Baba Quotes Hindi: नीम करोली बाबा दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. स्टीव जॉब्स और मार्क जकरबर्ग जैसे बड़े लोग उनकी आश्रम में दर्शन के लिए आ चुके हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनके आश्रम आ चुके हैं. उनकी शिक्षाएं और विचार लोगों के जीवन को बदल देती हैं. नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थिति है. उनके आश्रम कैंची धाम में हमेशा भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है. उनके विचारों को आप अपने जीवन में अपनाने से मानसिक शांति मिलेगी. इससे जीवन सुखमय होगा.

विज्ञापन

नीम करोली बाबा के अनमोल विचार

हर समस्या का मिलेगा समाधन

विज्ञापन

आप विश्वास रखते हैं और सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, तो आपको हर समस्या का समाधान मिलेगा. जीवन में किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होना चाहिए. हमेशा ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए.

विज्ञापन

भीतर से करें शांति की शुरुआत

आप जीवन में शांति चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत अपने भीतर से करें. शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है. बाहरी दुनिया से शांति नहीं, बल्कि खुद से ही आपको शांति मिल सकती है.

विज्ञापन

अपने कर्मों पर ध्यान दें

व्यक्ति को हमेशा अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए. आपके कर्म अच्छे हैं तो इससे भगवान का काम हो जाएगा. अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी दुखी नहीं रहता है.

विज्ञापन

किसी को छोटा न समझें

विज्ञापन

व्यक्ति को किसी भी इंसान को छोटा नहीं समझना चाहिए. ऐसा विचार मन में आना अच्छा नहीं होता है. हर व्यक्ति भगवान का रूप होता है किसी को भी छोटा समझने की भूल नहीम करनी चाहिए.

भगवान की सच्ची भक्ती करें

विज्ञापन

नीम करोली बाबा का मानना है कि सच्चा भक्त वह है, जो बिना की इच्छा के भगवान की भक्ति करता है. इंसान को भगवान की भक्ति सच्चे मन से करनी चाहिए. इसके बदलने में कोई इच्छा नहीं रखनी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ