हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Suvichar: ओवरथिंकिंग और नेगेटिविटी को दूर करेंगे नीम करोली बाबा के 5 विचार, बदल जाएगा जीवन

Aaj ka Suvichar: नीम करोली बाबा के विचारों को अपनाकर खुशियों से जीवन से भर सकते हैं. नीम करोली बाबा की बताई इन बातों को अपनाने से आप नकारात्मक सोच से मुक्ति पा सकते हैं. ओवरथिंकिंग दूर करने के लिए इन्हें जरूर अपनाएं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Neem Karoli Baba Quotes: प्रसिद्ध संतों में से एक नीम करोली बाबा के भक्त दुनियाभर में हैं. कई बड़ी हस्तियां उनकी भक्त हैं. बाबा के विचार लोगों के जीवन में परिवर्तन लाते हैं. नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम में दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं. बाबा के विचारों को अपनाने से जीवन में मुश्किलों को कम कर सकते हैं. आज कल लोग बहुत अधिक सोचने यानी ओवरथिंकिंग के कारण परेशान रहते हैं. लोगों के मन पर नकारात्मक विचार हावी रहते हैं. ओवरथिंकिंग और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए नीम करोली बाबा के विचारों को अपनाना चाहिए.

ईर्ष्या-द्वेष का त्याग

कई लोग दूसरों की सफलता देखकर ईर्ष्या करते हैं, ऐसे लोगों को जीवन में कभी खुशियां नहीं मिलती हैं. जीवन में सुखी रहने और मन से नकारात्मक विचारों को निकालने के लिए ईर्ष्या-द्वेष का त्याग करना चाहिए. दूसरों से जलन के कारण व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है.

ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: मुश्किल समय में याद करें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें, हर समस्या का मिलेगा समाधान

विज्ञापन

रोजाना करें अच्छे कार्य

व्यक्ति को मन को शांत करने और नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए अच्छे कार्य करने चाहिए. प्रेमपूर्ण कार्य करने से मन प्रसन्न होता है. संभव हो, तो किसी की मदद अवश्य करें. सेवा और प्रेम भाव से मन के विचार बदलते हैं. आप रोजाना जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

अच्छे लोगों की संगति

संगति का असर व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है. संत और सच्चे लोगों की संगति से हमेशा आप सकारात्मक सोचते हैं. मन में बुरे विचार नहीं आते हैं. आपको बुरे लोगों की संगति छोड़ सच्चे और अच्छे लोगों की संगति में शामिल होना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: पैसों की बचत करनी हैं, तो सुधार लें ये 4 आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताए नियम

ध्यान और प्रार्थना

सच्चे मन से प्रार्थना करने और शांत बैठकर ध्यान लगाने से मन शांत होता है. नीम करोली बाबा कहते हैं कि, भगवान का स्मरण करने और ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है और मन से नकारात्मक विचार कम होते हैं.

विज्ञापन

बुरे विचारों का त्याग

मन से बुरे विचारों का त्याग करने के लिए विचारों को लिखकर इन्हें दूर करना चाहिए. आप एक कागज पर विचार लिखकर इसे फेंक दें. इससे आप बुरे विचारों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं. नीम करोली बाबा की इन शिक्षाओं को अपनाकर आप नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola