Grah Dosh: कभी-कभार अनजाने में घर-ऑफिस में आग लगना आम बात है. लेकिन ये घटनाएं यदि आपके साथ आएदिन हो रही हैं या बार-बार आप जल रहे हैं तो ये ठीक नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव से जोड़ा गया है. माना जाता है कि यदि व्यक्ति की कुंडली में कुछ ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है तो उसके साथ आग से जुड़ी दुर्घटनाएं होती हैं. चलिए जानते हैं कि किन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से आग से जुड़ी दुर्घटनाएं होती हैं और उन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है.
अग्नि तत्व का कारक है मंगल ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को अग्नि तत्व का कारक माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो उससे जाने-अनजाने में चीजें जलने लगती हैं. इसके अलावा कई बार व्यक्ति भी आग की चपेट में आ जाता है.
मंगल-शनि का साथ आना नहीं है शुभ
मंगल और शनि, दोनों ही शक्तिशाली ग्रह हैं. जब किसी राशि या भाव में मंगल और शनि साथ में विराजमान होते हैं तो घर-ऑफिस या कपड़ों में बार-बार आग लगने का खतरा बना रहता है. इसके अलावा मंगल-शनि की युति को अचानक आग लगने या दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार भी माना जाता है.
ये भी पढ़ें- 21 दिन में Office Politics से मिलेगा छुटकारा और बॉस खुद कर सकता है Promotion, शनिदेव को चढ़ाएं ये चीज
राहु-शनि के पीड़ित होने से होती हैं दुर्घटनाएं
बार-बार वस्तुओं के जलने या आग से जुड़ी दुर्घटनाओं के होने का एक मुख्य कारण कुंडली में राहु और शनि ग्रह की कमजोर स्थिति भी है. दरअसल, राहु को अनियंत्रित ऊर्जा और अचानक होने वाली दुर्घटनाओं का प्रतीक माना जाता है, जबकि शनि महाराज दुख और बीमारी का प्रतिनिधित्व करते हैं. जिन लोगों की कुंडली में राहु ग्रह और शनि ग्रह की स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर होती है, उन्हें आगजनी, जलने और चोट लगने से छुटकारा नहीं मिलता है.
आग से जुड़ी दुर्घटनाओं से बचने के उपाय
- सूर्य देव को जल अर्पित करें.
- तांबे के बर्तन में खाना खाएं.
- शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें.
- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- लाल रंग की कोई भी चीज हर समय अपने साथ रखें.
- हनुमान जी, मंगल ग्रह, राहु ग्रह और शनि ग्रह की पूजा करें.
ये भी पढ़ें- मोबाइल फोन की स्क्रीन या टेंपर का टूटना क्यों होता है शुभ? जानिए क्या कहता है शकुन शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
11 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
14 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
15 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
17 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
21 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines