Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में सभी प्रकार के सपनों के बारे में बताया गया है. इंसान को आने वाले हर सपने का कुछ अर्थ होता है. ऐसे ही कई सपनों के बारे में बताया है जो धनहानि का संकेत देते हैं. इस प्रकार के सपनों से जीवन में शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पता लगा सकते हैं. अगर सुबह 3 बजे से लेकर 5 बजे के बीच ऐसे सपने आते हैं तो यह अधिक सत्य माने जाते हैं. इस प्रकार के सपने आने के बाद आपको अपने धन को लेकर सावधान हो जाना चाहिए.
सपने में चोर, डाकू और लुटेरों को देखना
आप सपने में चोर, डाकू और लुटेरों को देखते हैं तो यह आने वाले समय में धनहानि का संकेत हो सकता है. यह विश्वासघात और संपत्ति के नुकसान होने की ओर इशारा करता है. आपको ऐसा सपना आने पर सावधान हो जाना चाहिए.
सपने में दीवार को गिरते देखना
दीवार को सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है लेकिन आप सपने में दीवार को गिरने का सपना देखते हैं तो यह अच्छा नहीं होता है. यह आपकी आर्थिक स्थिति के कमजोर होने की ओर इशारा करता है. ऐसा सपना आने पर आपको मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – Numerology: भावुक स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, जल्दी मान जाते हैं बुरा, इस ग्रह से है संबंध
कटे हुए पेड़ को देखना होता है अशुभ
कटा हुआ पेड़ देखना अच्छा नहीं होता है. पेड़ समृद्धि और विकास का प्रतीक होता है. आप सपने में कटा हुआ पेड़ देखते हैं तो यह धनहानि, नौकरी और व्यापार में नुकसान का संकेत हो सकता है.
सपने में खुद को जुआ खेलते देखना
जुआ खेलना अक्सर धनहानि का संकेत माना जाता है. इस तरह के सपने का आना अशउभ होता है. यह पैसों के नुकसान और निवेश में घाटा होने को दर्शाता है. ऐसा सपना आता है तो आप सेयर बाजार और सट्टेबाजी से दूर रहें.
सपने में खुद को रेत पर चलते हुए देखना
रेत को अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है ऐसे में आप खुद को सपने में रेत पर चलते हुए देखते हैं तो यह आर्थिक अस्थिरता और धनहानि का संकेत हो सकता है. इस तरह का सपना आता है तो आप सुबह सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
13 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
16 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
20 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines