Astro Tips For Money: कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को मन मुताबिक धन लाभ नहीं होता है। अच्छी-खासी इनकम न होने के कारण उन्हें लाइफ में पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है और आज के समय में पैसे होना बहुत जरूरी है। आधुनिकीकरण के दौर में यदि व्यक्ति को सुख-शांति से जीवन व्यतीत करना है, तो उसके पास पर्याप्त धन होना जरूरी है। शास्त्रों में जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या के समाधान के सरल से सरल उपाय के बारे में बताया गया है।
आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 11 नवंबर 2024 से लेकर 11 नवंबर 2025 तक एक निश्चित समय पर करने से व्यक्ति को पैसों की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है।
पैसों की दिक्कत दूर करेगा ये उपाय!
11 नवंबर 2024 का दिन बेहद खास है। इस दिन सुबह 11:11 से लेकर अगले साल 11 नवंबर 2025 को देर रात 11:11 मिनट तक आप लोटे का प्रभावशाली उपाय करते हैं, तो आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। 11:11 का समय बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि इस समय मांगी गई दुआ जरूर पूरी होती है।
उपाय- सबसे पहले चांदी का एक लोटा लें। चांदी के लोटे में गंगाजल, पानी, हरी इलायची और मिश्री डालें। 11 नवंबर 2024 को सुबह 11:11 पर चांदी के लोटे से जल चढ़ाएं। साथ ही अपनी मनोकामना को 11 बार बोलें। ये उपाय आपको रोजाना सुबह-शाम 11 नवंबर 2025 तक करना है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!
चंद्र ग्रह का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चांदी के लोटे से जल देने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही मन और मानसिक स्थिति नियंत्रण में रहती है। इसके अलावा व्यक्ति को पैसों की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, साल 2024 कर्मफल दाता शनि का है, जबकि 2025 मंगल देव का वर्ष होगा। मंगल और चंद्र देव मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बनाते हैं, जिसका शुभ प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। यदि साल 2024 से लेकर 2025 तक आप ये उपाय करते हैं, तो आपको लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव के कारण जीवनभर पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
3 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
4 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
7 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
8 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
11 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines