लखनऊ: फिल्मी गब्बर ट्रेंड करे न करे, लेकिन असल जिंदगी में भ्रष्टाचार और दूसरे अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर ट्रेंड कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति ही नहीं, बल्कि वह पाकिस्तान से इजरायल और अमेरिका-इंग्लैंड तक चर्चा में हैं। यह खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ की तरफ से किया गया है और इस खुलासे पर गौर करें तो क्रिकेटर हों या राजनेता, चाहे फिर फिल्मी सितारे ही क्यों न हों, योगी ने सबको शीर्षासन करा दिया।
ओवरऑल लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली आगे
बता दें कि ‘X’ पर हैशटैग एनालिटिक्स और मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन किया गया ट्वीट बाइंडर बहुत ही अहम टूल है। इस टूल की तरफ से 1 से 31 अक्टूबर तक की पोस्ट पर आधारित जारी रैंकिंग रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अगर किसी राजनेता की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हैं। अगर राजनीति से बाहर निकलकर ओवरऑल लिस्टिंग की बात की जाए तो क्रिकेटर विराट कोहली और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय ही योगी से आगे हैं, बाकी इंडियन क्रिकेट टीम कैप्टन रोहित शर्मा, अभिनेताओं सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार (भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश देती फिल्म गब्बर इज बैक के हीरो) और राहुल गांधी जैसे युवा राजनेता भी योगी आदित्यनाथ से बहुत पीछे हैं।
यह भी पढ़ें: अवैध कारोबार की शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई तो बंगाल AIMIM नेता ‘बेचने’ लगे कोयला; पुलिस ने हिरासत में लिया
उधर, आंकड़े भी योगी आदित्यनाथ को ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता बताते हैं। ‘X’ पर उनके 2.65 करोड़ फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 77 लाख फॉलोअर्स हैं तो कू ऐप पर भी 68 लाख लोग योगी को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में शुरू किए गए व्हाट्सऐप चैनल पर भी 15 लाख के करीब फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘महादेव बुक’ के मालिक का दावा-‘मुझे भूपेश बघेल ने दुबई जाने की सलाह दी’
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
51 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
87 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
135 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
142 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
150 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
153 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
156 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
157 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
158 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
163 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines