Budget 2024: पहली नौकरी पर क्‍या आपको म‍िलेंगे 15,000 या नहीं? यहां समझें पूरा गण‍ित

Budget 2024: एनडीए सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर द‍िया है। इस बजट में उन्होंने युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। व‍ित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने ऐलान क‍िया है क‍ि पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से खास तोहफा द‍िया जाएगा।

budget 2024

budget 2024

विज्ञापन

Budget 2024: एनडीए सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर द‍िया है। इस बजट में एक बड़ी घोषणा युवाओं के ल‍िए भी की गई है। व‍ित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने ऐलान क‍िया है क‍ि पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से खास तोहफा द‍िया जाएगा। सरकार की ओर से उन्‍हें पहले महीने की सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी DBT के जर‍िए दी जाएगी जो 15,000 रुपये तक होगी। लेक‍िन क्‍या आपको इसका फायदा म‍िलेगा या नहीं? अगर आपके मन में सवाल है तो चल‍िए हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं।

क्‍या है योजना

विज्ञापन

सबसे पहले समझते हैं क‍ि सरकार ने क्‍या घोषणा की है। व‍ित्त मंत्री के अनुसार जो भी युवा पहली नौकरी के तहत खुद EPFO में नामांकन कराएगा, वह यह लाभ पाने का हकदार होगा। लेक‍िन इसमें सैलरी को लेकर सीमा है, ज‍िसे समझना होगा। माना जा रहा है क‍ि हर साल इससे करीब 30 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा। यह लाभ तीन क‍िस्‍तों में म‍िलेगा।

क्‍या आपको म‍िलेगा लाभ

अगर आप पहली बार ईपीएफओ में नामांकन करते हैं तो आपको यह लाभ म‍िल सकता है। लेक‍िन इसके ल‍िए आपकी प्रत‍ि महीना सैलरी 1 लाख रुपये से ज्‍यादा नहीं होनी चाह‍िए। एक लाख रुपये से ज्‍यादा सैलरी होने पर आप इस स्‍कीम में शाम‍िल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ