तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सियासत, कांग्रेसी बोले- कोई कमी रह गई होगी, तभी हम नहीं जीत पाये

Assembly Election Result 2023: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने तीन तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जो परिणाम आया है वह कांग्रेस के अनुरूप नहीं आया है।

image - 2023-11-29T194731.336

Assembly Election Result 2023: चार राज्यों में हुए चुनाव में तीन राज्यो भाजपा की जीत पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। देर शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए हैं राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस ने जीता और रही बात राजस्थान की तो वहां 5 साल में सरकार का बदलाव होता रहा है। एकमात्र इंडिया एलाइंस को सोचने की जरूरत है वो है मध्य प्रदेश ।

विज्ञापन

मनोज झा ने भाजपा को मुबारकबाद देते हुए कहा कि प्री मैच सेलिब्रेशन करना चाहते हैं । कल तक कहते थे लोकसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है वह आज सेमीफाइनल की बात कर रहे हैं। वहीं भाजपा के द्वारा इस चुनाव को सेमीफाइनल कहे जाने पर मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव हार सबके लिए सबक है । मध्य प्रदेश हम मे हम हार गए यह मेरे लिए सबक है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय मुद्दे पर होगा चुनाव

वहीं 2024 के चुनाव पर बोलते हुए मनोज झा ने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दे पर लड़ा जाएगा। वहीं भाजपा बिहार बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष सम्राट चौधरी द्वारा इंडिया गठबंधन के लोगो के डर जाने मामले सहित 6 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन की बैठके मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मनोज झा ने कहा कि इसका मतलब कि उन्होंने जेल भेजने की पूरी तैयारी कर रखी है। यह तो बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्य्क्ष के बयान से लगता है।

विज्ञापन

तारीफ करते पर वोट नहीं 

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने तीन तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जो परिणाम आया है वह कांग्रेस के अनुरूप नहीं आया है यह उम्मीद नहीं थी लेकिन जो परिणाम आया है। वह सर्वमान्य है उन्होंने स्वीकार किया कि हम लोग अपनी बातों को जनता के सामने सही तरीके से नहीं रख पाए। लोग  गहलोत सरकार की तारीफ करते थे। लेकिन जनता ने उन्हें वोट नही किया। कहीं ना कहीं खामियां है उसको ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। दूसरी ओर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर बोलते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि आखिर अब तक इन लोगों ने किया क्या है ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ