'राजनीति से संतों को दूर ही रहना चाहिए'; कहने वाले Baba Bageshwar बोले- सारे काम छोड़ो, पहले वोट दो

Baba Bageshwar Video Viral: बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे वोटिंग को लेकर बात कर रहे हैं, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

विज्ञापन

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Voting Appeal: मध्य प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच प्रदेश में वोटिंग करने को लेकर बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबा बागेश्वर ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। बाबा बागेश्वर मध्य प्रदेश वासियों से कह रहे हैं कि उन्हें सारे काम छोड़कर आज वोट करने जरूर जाना चाहिए। वोट देकर लोकतांत्रिक सरकार बनाने की अपील की है।

Advertisment

बाबा बागेश्वर ने लोगों से की यह अपील

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वीडियो में कहा कि भारत बड़ा अद्भुत देश है। यहां अश्व दान, गौदान, वस्त्र दान, दीपावली पर दीप दान होता है। मध्य प्रदेश के वासियों आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 17 तारीख को एक और महोत्सव चल रहा है, जिसका नाम है मतदान…इसलिए आप सभी स्नेहीजन राष्ट्रहित के लिए अपने परिवारजनों, ईष्ट मित्रों के साथ वोट डालने जरूर जाएं। सारे काम छोड़ दो-सबसे वोट दो। सनातन हित के लिए राष्ट्रहित के लिए सपरिवार घर से बाहर निकलें और पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करें। इस दौरान शांति बनाए रखें। मतदान शांति का पर्व है। इस दौरान किसी तरह की हिंसा और विवाद का कोई स्थान नहीं है।

 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भाजपा के 31 मंत्रियों की साख दांव पर

बता दें कि मध्य प्रदेश में आज विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। 2 हजार 533 प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 5.60 करोड़ मतदाता आज वोटिंग करके इन प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। भाजपा ने इस बार मध्य प्रदेश के चुनावी रण में 20 साल की एंटी-इंकबेंसी को खत्म करने के लिए 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को उतारा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरागत सीट बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कमलनाथ छिंदवाड़ा से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा सरकार के 31 मंत्री भी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में कई दिग्ग्जों की साख दांव पर लगी है।

विज्ञापन

बाबा बागेश्वर कर चुके राजनीति में आने से इनकार

वहीं बाबा बागेश्वर की बात करें तो पिछले दिनों उनको लेकर काफी राजनीति हुई है। हालांकि बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) ने राजनीति में नहीं आना चाहते, लेकिन राजनीति में आने को लेकर उनसे सवाल पूछे जाते हैं। राजनीति को लेकर वे अकसर बयानबाजी करते हैं, जिनके कारण वह सुर्खियों में रहते हैं। यही वजह रही कि बिहार के नेताओं ने उन्हें मैदान में आकर राजनीति करने का चैलेंज दे दिया। जिसके जवाब में उन्होंने बयान दिया कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते। साधु-संतों को राजनीति की तरफ देखना भी नहीं चाहिए। एक साधु को हमेशा राजनीति से बचना चाहिए। राजनीति में आने के बाद सीमाएं बंध जाती हैं और साधुओं के लिए अपनी यात्रा को असीमित बनाए रखना जरूरी है। एक धार्मिक व्यक्ति होने के नाते साधु संतों को किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। उनके लिए भी भाजपा हो या कांग्रेस दोनों बराबर हैं। वे किसी एक के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि सभी पार्टियों को अनुयायी मानते हैं।

विज्ञापन

बाबा बागेश्वर देश को बनाना चाहते पूर्ण हिन्दू राष्ट्र

बागेश्वर बाबा हिन्दू राष्ट्र के पक्षधर हैं। बिहार के पटना में एक बयान देकर उन्होंने यह मंशा जताई थी। उन्होंने कहा था कि देश पहले ही हिंदू राष्ट्र बन चुका है। इसकी घोषणा बाकी है। हमें हिंदुस्तान में रामराज चाहिए, मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। देश के हिन्दू कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं, उन्हें जगाने की जरूरत है। वे किसी को भड़का नहीं रहे हैं। हिंदुओं को खुद को पहचानना चाहिए। सनातन परंपराओं और संस्कृति को लेकर सजग होने की जरूरत है। देश के 100 करोड़ हिंदुओं में से 2 से 3 प्रतिशत हिंदू जाग गए तो भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। नेताओं का काम है फूट डालो और राजनीति करो, अंग्रेज चले गए अपना बीज छोड़ गए। ऐसे में जहां बागेश्वर बाबा राजनीति में आने के पक्षधर नहीं हैं, वहीं उन्होंने अब लोगों से वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ