कांग्रेस के टिकट वितरण पर रमन सिंह का तंज, बोले- जय-वीरू की जोड़ी टूट चुकी है

Raman Singh Taunt on Congress Ticket Distribution: रमन सिंह ने कहा कि टिकट जारी होने के बाद अंतर्विरोध खुल कर सामने आने लगे हैं, जिसकी चर्चा वर्षों से थी। नाराजगी, इस्तीफा, रूठने-मनाने का खेल चलता रहा, जय-वीरू की जोड़ी खंडित हो चुकी है।

Chhattisgarh Assembly Election, Raman Singh, BJP, Assembly Election, Election News, Chhattisgarh News, Hindi News
विज्ञापन

Raman Singh Taunt on Congress Ticket Distribution: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस एक के बाद एक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टिकट जारी होने के बाद अंतर्विरोध खुल कर सामने आने लगे हैं, जिसकी चर्चा वर्षों से थी। नाराजगी, इस्तीफा, रूठने-मनाने का खेल चलता रहा, जय-वीरू की जोड़ी खंडित हो चुकी है।

टिकट वितरण के बाद भी नाम सामने आ रहे हैं

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने विश्वास तोड़ा इसलिए टीएस बाबा ने समिति में नहीं रहने का फैसला लिया। टिकट वितरण के बाद भी नाम सामने आ रहे हैं, अलग-अलग व्यक्ति के नाम सामने आ रहे हैं। रमन सिंह ने बृहस्पति सिंह के टिकट कटने पर कहा कि इनमें टकराव पहले से है, जिस व्यक्ति ने हत्या का आरोप लगा दिया था उसी का टिकट कटा है।

Advertisment

नामांकन के लिए कोई बड़ा फेस नहीं है

रायपुर ग्रामीण से विधायक के बेटे को टिकट दिए जाने पर रमन सिंह ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार, परिवार नहीं होता है हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परिवारवाद है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बाद प्रियंका उसके बाद उनका बच्चा राजनीति करेगा, शीर्ष पद पर रहेगा। परिवारवाद की राजनीति का जनक कांग्रेस है और ये सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस नामांकन के लिए किसी बड़े चेहरे को नहीं बुला रही है इस सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास नामांकन के लिए कोई बड़ा फेस नहीं है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी को बुला लें, इनके अलावा किसी नेता की गिनती नहीं होती, न इनकी पार्टी में कोई नेता है।

अमित शाह के बयान पर बोले रमन सिंह

अमित शाह के बयान पर रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने ये कई बार कहा है कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। भ्रष्टाचार करने में कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा, जो PSC, शराब, कोयला, चावल में पैसा खा सकता है, ऐसा भ्रष्टाचार पूरे राजनीतिक जीवन में और हिंदुस्तान में नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि महादेव ऐप के तार भी सीधे जुड़े हुए हैं। बीजेपी 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है, इस पर रमन सिंह ने कहा कि सीट डिक्लियर हो चुकी है सिर्फ निर्णय लेना बाकी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ