khursheed
Read More
Bhai Dooj Politician Jawahar lal Nehru vijya lakhshmi rahul prinaka: दिवाली के बाद हर साल भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक के रूप में भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की रक्षा और स्वास्थ्य के लिए कामना करती हैं और साथ ही उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। भाई दूज के मौके पर हम आपके लिए भारत के फेमस पॉलिटिशियन लोगों की भाई बहन की जोड़ियां दिखा रहे हैं। इस इस लिस्ट में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित से लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं।
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित दोनों बहन भाई की जोड़ी को आज भी राजनीति में सबसे मजबूत भाई बहन की जोड़ी मानी जाती है। इंटरनेट पर दोनों की कई फोटो हैं, जिसमें दोनों के बीच मजबूत रिश्ते झलकते दिखाई देते हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आज के समय में भारतीय राजनीति में सबसे मजबूत भाई-बहन की जोड़ी मानी जाती है। चाहे खुशी के पल हों या गम हर दम साथ नजर आते हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी अपनी बहन के बहुत करीब हैं। ये दोनों भाई बहन कई स्पेशल मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। बता दें कि एमके स्टालिन की बहन कनिमोझी स्टालिन लोकसभा सांसद हैं।

इनके अलावा सिंधिया फैमिली के माधवराव सिंधिया, यशोदरा सिंधिया और वसुंधरा राजे के बीच भी अच्छा बॉन्ड रह चुका है। पॉलिटिकल मतभेद होने के बावजूद तीनों भाई-बहनों के बीच मजबूत रिश्ते थे।

लालू परिवार के तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती को भला कौन भूल सकता है। पॉलिटिक्स में इन तीनों भाई की तिगड़ी की हर ओर चर्चा होती है। इन तीनों भाई-बहनों के बीच बहुत मजबूत रिश्ता है।

एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले और अजित पवार इन दोनों भाई बहनों में बहुत मजबूत रिश्ता है। हालांकि, इन दिनों दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद देखने को मिल रहा है। लेकिन अंदरूनी रूप से किसी तरह की खटास नजर नहीं आती है।

ये भी देखें: World Cup 2023 के लीग राउंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाज
न्यूज 24 पर पढ़ें राजनीति, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।