कौन था मोहम्मद ओदेह? जिसे इजरायल ने किया ढेर, 11 दिन में हमास के दूसरे सैन्य कमांडर की मौत

इजरायल ने दावा किया है कि गाजा में हुए एयरस्ट्राइक में हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह की मौत हो गई. ओदेह को 7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड माना जाता था. जानिए कौन था मोहम्मद ओदेह और क्यों अहम था उसका रोल.

Mohammed Odeh Killed
1 / 7
Credit: News24

विज्ञापन

कौन था मोहम्मद ओदेह?

कौन था मोहम्मद ओदेह?2 / 7

मोहम्मद ओदेह को हाल ही में हमास की मिलिट्री ब्रांच अल-कस्साम ब्रिगेड्स का चीफ बनाया गया था. ओदेह लंबे समय से हमास की सैन्य और इंटेलिजेंस गतिविधियों से जुड़ा हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो संगठन के कई सीक्रेट मिशन और ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाता था.

विज्ञापन

7 अक्टूबर हमले से जुड़ा नाम

7 अक्टूबर हमले से जुड़ा नाम3 / 7

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय और सुरक्षा एजेंसियों ने ओदेह को 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के मास्टरमाइंड्स में से एक बताया है. इन हमलों में बड़ी संख्या में इजरायली नागरिक और सैनिक मारे गए थे.

कैसे ढेर हुआ ओदेह?

कैसे ढेर हुआ ओदेह?4 / 7

इजरायली सेना और शिन बेट एजेंसी ने बताया कि कई महीनों से ओदेह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसके बाद गाजा सिटी में उसके ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले में मोहम्मद ओदेह के साथ उसकी पत्नी और बेटे की भी मौत हुई. हालांकि हमास की ओर से शुरुआती घंटों में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया.

विज्ञापन

पहले भी मारे जा चुके कई बड़े कमांडर

पहले भी मारे जा चुके कई बड़े कमांडर5 / 7

दो हफ्ते के अंदर अल-कस्साम ब्रिगेड्स ग्रुप के दूसरे मिलिट्री चीफ का खात्मा है. इससे 11 दिन पहले इजरायल ने इज-अल-दीन अल-हद्दाद को मार दिया था. इजरायल पिछले कई महीनों से हमास के टॉप लीडर्स को निशाना बना रहा है. इससे पहले मोहम्मद दीफ, मोहम्मद सिनवार और बाकी कई बड़े कमांडरों के मारे जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं.

गाजा में बढ़ा तनाव

गाजा में बढ़ा तनाव 6 / 7

गाजा की सिविल डिफेंस एकेडमी के मुताबिक, इस हमले में पश्चिमी गाजा सिटी के रिमाल इलाके में मौजूद एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पूरी तरह तबाह हो गई. इस हमले में कम से कम 3 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए.

विज्ञापन

इजरायल ने पहले भी ओदेह को निशाना बनाया

इजरायल ने पहले भी ओदेह को निशाना बनाया 7 / 7

इजरायल ने पहले भी कई बार ओदेह को निशाना बनाया था, लेकिन वो हर बार बच निकले.  इजरायल ने साल 2025 में गाजा में मौजूद उनके पिता के घर पर भी हमला किया था, जिसमें उनके बड़े बेटे अम्र की मौत हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन