ईरान में राष्ट्रपति बनने की उम्र क्या है? सपने में भी नहीं सोच सकते जवाब

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उम्र और योग्यता के कुछ ऐसे कड़े नियम हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. आइए जानते हैं वहां के कड़े कानून.

who can become iran president (6)
1 / 6

ईरान में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 40 साल होनी अनिवार्य है. अनुभव और परिपक्वता को देखते हुए अधिकतम उम्र की सीमा 75 वर्ष तय की गई है जो कई देशों से काफी अलग है.

विज्ञापन

पढ़ाई कितनी जरूरी है?

पढ़ाई कितनी जरूरी है?2 / 6

सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री या उसके बराबर की उच्च शिक्षा होना भी बहुत जरूरी है. बिना डिग्री के कोई भी व्यक्ति इस शक्तिशाली पद के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकता है.

विज्ञापन

अनुभव का कड़ा नियम क्या है?

अनुभव का कड़ा नियम क्या है?3 / 6

उम्मीदवार के पास प्रशासनिक या सैन्य क्षेत्र में कम से कम 4 साल का ऊंचे स्तर का अनुभव होना चाहिए. इसमें मंत्री, राज्यपाल या बड़े शहर का मेयर जैसे पदों पर काम करने वाले लोगों को ही प्राथमिकता दी जाती है.

कौन करता है उम्मीदवारों की जांच?

कौन करता है उम्मीदवारों की जांच?4 / 6

ईरान की 12 सदस्यों वाली गार्डियन काउंसिल सभी उम्मीदवारों के रिकॉर्ड और उनकी वफादारी की बारीकी से जांच करती है. काउंसिल की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति चुनाव मैदान में कदम नहीं रख सकता है.

विज्ञापन

महिलाओं की क्या है स्थिति?

महिलाओं की क्या है स्थिति?5 / 6

ईरान के इतिहास में अब तक किसी भी महिला को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए गार्डियन काउंसिल से हरी झंडी नहीं मिली है. हालांकि संविधान में सीधी मनाही नहीं है पर व्यवहार में अब तक ऐसा कोई मौका नहीं आया है.

शपथ के लिए किसकी मुहर चाहिए?

शपथ के लिए किसकी मुहर चाहिए?6 / 6

चुनाव जीतने के बाद भी राष्ट्रपति को तब तक पद नहीं मिलता जब तक सुप्रीम लीडर उनके नाम की पुष्टि न कर दें. ईरान के सुप्रीम लीडर की अंतिम मुहर के बाद ही नया राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर शपथ लेता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन