US Green Card New Rules: अमेरिका ने बदले ग्रीन कार्ड के नियम, जानें भारतीयों पर क्या पड़ेगा असर?

us green card new rules: अमेरिका में ग्रीन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. अब डोनाल्ड ट्रंप सरकार के नए फैसले के मुताबिक, ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले विदेशी नागरिकों को अमेरिका छोड़ना होगा. इस नियम से वहां रह रहे हजारों भारतीयों को बड़ा झटका लगा है.

green card main
1 / 5

us green card new rules: अमेरिका में पक्की नागरिकता यानी ग्रीन कार्ड का सपना देख रहे हजारों भारतीयों को डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने एक बड़ा झटका दिया है. अमेरिकी सरकार ने ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है. नए नियम के तहत, अब किसी भी विदेशी नागरिक को ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए सबसे पहले अमेरिका छोड़ना होगा.

विज्ञापन

क्या है नया आदेश

क्या है नया आदेश2 / 5

यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने इस नए नियम की घोषणा की है. नए आदेश के मुताबिक, अब ग्रीन कार्ड लेने की पूरी प्रक्रिया के दौरान विदेशी नागरिकों को अमेरिका में रुकने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इससे पहले लोग अस्थाई वीजा पर अमेरिका में रहते हुए ही ग्रीन कार्ड मिलने तक वहीं रुके रहते थे, लेकिन अब ऐसा करना मुमकिन नहीं होगा. आवेदकों को अमेरिका छोड़कर अपने देश वापस जाना होगा और वहीं से इमिग्रेंट वीजा के लिए अप्लाई करना होगा.

विज्ञापन

ग्रीन कार्ड चाहिए तो पहले अपने देश जाओ

ग्रीन कार्ड चाहिए तो पहले अपने देश जाओ3 / 5

USCIS के प्रवक्ता जैक काहलर ने साफ किया है कि जो विदेशी नागरिक अस्थाई रूप से अमेरिका में हैं और ग्रीन कार्ड चाहते हैं, उन्हें अपने होम कंट्री यानी अपने देश वापस लौटना ही होगा. केवल किसी बहुत ही असाधारण परिस्थिति में ही इसमें छूट दी जा सकती है. अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने भी कहा है कि इस कदम से इमिग्रेशन व्यवस्था का गलत इस्तेमाल करने और चोर रास्तों का फायदा उठाने का दौर अब पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

भारतीयों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

भारतीयों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर4 / 5

इस नए नियम का सबसे सीधा और बड़ा असर अमेरिका में पढ़ाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों और H-1B वर्क वीजा होल्डर्स पर पड़ने वाला है. ये लोग बिना अमेरिका छोड़े ही अपनी कानूनी स्थिति को ग्रीन कार्ड में बदलने की उम्मीद लगाए बैठे थे.

विज्ञापन

ग्रीन कार्ड पाने वालों में अधिकतर भारतीय

ग्रीन कार्ड पाने वालों में अधिकतर भारतीय5 / 5

भारतीय प्रवासियों के लिए यह खबर इसलिए ज्यादा परेशान करने वाली है, क्योंकि अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने वालों में भारतीयों की संख्या बहुत बड़ी है. साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 49,700 भारतीय मूल के लोग ग्रीन कार्ड प्रक्रिया के जरिए अमेरिका के नागरिक बने थे. मेक्सिको के बाद भारतीय नागरिक इस लिस्ट में दूसरे सबसे बड़े समूह के रूप में शामिल हैं. ऐसे में ट्रंप सरकार का यह फैसला अमेरिकी नागरिकता की राह देख रहे भारतीयों की मुश्किलें काफी बढ़ाने वाला साबित होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन