Petrol Diesel Rate Crash: पाकिस्‍तान में पेट्रोल 6 और डीजल 7 रुपए सस्ता, सप्ताह में दूसरी बार गिरे दाम

Petrol Diesel Rate Crash: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते जहां भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में छह रुपए की कमी की गई है. जानें, क्या हैं ताजा रेट?

Petrol Diesel Price.jpg
1 / 5

Petrol Diesel Rate Crash: पाकिस्‍तान में पेट्रोल और डीजल फिर सस्ता हुआ है. पेट्रोल के दाम 6 रुपये प्रति लीटर और हाई स्‍पीड डीजल (HSD) के दाम करीब 6.80 रुपये कम किए गए हैं. नई कीमतें 23 मई यानी आज से लागू भी हो गई हैं.

विज्ञापन

भारत से पहले ही दोगुने हैं दाम

भारत से पहले ही दोगुने हैं दाम2 / 5

कीमतें कम होने के बाद भी पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 6 रुपये प्रति लीटर कम होने के बाद 403.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 6.80 रुपये कम होने के बाद 402.78 रुपये रह गए हैं. सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं.

विज्ञापन

मार्च-अप्रैल में हुई थी जबरदस्त बढ़ोतरी

मार्च-अप्रैल में हुई थी जबरदस्त बढ़ोतरी3 / 5

पाकिस्तान में अभी भले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हो रही हो, लेकिन मार्च-अप्रैल में वहां रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला था. अमेरिका ईरान जंग शुरू होने के बाद दामों में अचानक 55 रुपए प्रति लीटर की दर से इजाफा देखने को मिला था.

पेट्रोल-डीजल के रेटों की हर हफ्ते समीक्षा

पेट्रोल-डीजल के रेटों की हर हफ्ते समीक्षा4 / 5

ईरान-अमेरिका की इसी साल फरवरी में जंग शुरू होने बाद से पाकिस्तान सरकार हर सप्ताह पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा कर रही है. इसी वजह से हर शुक्रवार वहां पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिलता है.

विज्ञापन

भारत में तीन बार बढ़ चुके तेल के दाम

भारत में तीन बार बढ़ चुके तेल के दाम5 / 5

मिडिल ईस्ट के संकट से भारत भी अछूता नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद तीन बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. तीन बार में पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन