पाकिस्तान में ट्रेन ब्लास्ट की ताजा तस्वीरें आईं सामने, अब तक 24 की मौत

Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला सेना से जुड़े यात्रियों को निशाना बनाकर किया गया था. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

Pakistan Quetta Train Blast
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

क्वेटा में ट्रेन के पास जोरदार धमाका

क्वेटा में ट्रेन के पास जोरदार धमाका2 / 6

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को रेलवे ट्रैक के पास एक बड़ा विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि ट्रेन के डिब्बे तबाह हो गए और आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी तहस नहस हो गई. शुरुआती जानकारी में 24 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

सेना से जुड़े यात्रियों को बनाया गया निशाना

सेना से जुड़े यात्रियों को बनाया गया निशाना3 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस ट्रेन को निशाना बनाया गया, उसमें सेना से जुड़े कर्मचारी और यात्री सफर कर रहे थे. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग ट्रेन के डिब्बों में फंस गए. सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया.

BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी4 / 6

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने इसे फिदायीन हमला बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट में वाहन में लगाए गए शक्तिशाली बम का इस्तेमाल किया गया था.  

विज्ञापन

धमाके के बाद मची चीख-पुकार

धमाके के बाद मची चीख-पुकार5 / 6

घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में धुएं के बड़े गुबार, टूटे ट्रेन डिब्बे और घायल लोगों को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया. राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अस्पतालों में इमरजेंसी का ऐलान

अस्पतालों में इमरजेंसी का ऐलान6 / 6

धमाके के बाद क्वेटा के अस्पतालों में मेडिकल इमरजेंसी लागू कर दी गई. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत बुलाया गया ताकि घायलों का इलाज किया जा सके. पुलिस और सेना की टीमें भी लगातार राहत अभियान में जुटी रहीं. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. सरकार ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन