Pakistan world famous brand: पाकिस्तान के 5 ऐसे मशहूर ब्रांड, दुनियाभर में इनकी डिमांड

Pakistan world famous brand: भले ही लंबे समय से पाकिस्तान आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और विदेशी कर्ज के बोझ से कंगाली का सामना कर रहा हो लेकिन वहां पांच ऐसे मशहूर ब्रांड हैं, जिनका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला है और इनकी जोरदार डिमांड है. आइए जानते हैं इनके नाम...

Pakistan five famous brand, Pakistan world famous brand, Pakistan Khadi Brand, Bar BQ Tonight Pakola, Shan Food, Markhor Footwear, Pakistan news
1 / 6

Pakistan world famous brand: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), वर्ल्ड बैंक और मित्र देशों से आर्थिक मदद लेने के बावजूद लगातार दबाव में बनी हुई है. हालांकि इन मुश्किल हालातों के बीच पाकिस्तान के कुछ ब्रांड ऐसे भी हैं, जिन्होंने वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. पाकिस्तान के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड Pakistan Khadi Brand, रेस्टोरेंट चेन Bar BQ Tonight, सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड Pakola, मसाला कंपनी Shan Food और प्रीमियम लेदर ब्रांड Markhor Footwear ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार फैलाया है. अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और यूरोप समेत कई देशों में इनके उत्पाद और सेवाएं लोकप्रिय हैं. इन ब्रांड्स ने पाकिस्तान की कारोबारी पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने का काम किया है.

विज्ञापन

पहला ब्रांड : पाकिस्तान खादी ब्रांड

पहला ब्रांड : पाकिस्तान खादी ब्रांड2 / 6

पाकिस्तान का फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड Pakistan Khadi Brand आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुका है. इसकी शुरुआत दिसंबर 1998 में कराची से हुई थी. इसके कपड़ों की डिमांड ग्लोबली है और UAE, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, मलेशिया, कनाडा तक में इसके शोरूम मिल जाएंगे. इसके अलावा जुनैद जमशेद और आमिर अदनान जैसे पाकिस्तानी फैशन ब्रांड भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोकप्रिय हैं.

विज्ञापन

दूसरा ब्रांड : बार बी क्यू टूनाइट

दूसरा ब्रांड : बार बी क्यू टूनाइट3 / 6

पाकिस्तान की मशहूर रेस्टोरेंट चेन Bar B Q Tonight की शुरुआत नवंबर 1988 में हुई थी. यह कंगाल पाकिस्तान का मजबूत ब्रांड बन चुका है. इसमें परोसे जाने वाले लजीज पाकिस्तानी व्यंजनों की तगड़ी डिमांड है. दुबई, ओमान, मलेशिया, सिंगापुर और बांग्लादेश समेत कई देशों में इसके आउटलेट मौजूद हैं. खासतौर पर पारंपरिक पाकिस्तानी खाने के कारण यह ब्रांड विदेशों में रहने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

तीसरा ब्रांड: पकोला सॉफ्ट ड्रिंक

तीसरा ब्रांड: पकोला सॉफ्ट ड्रिंक4 / 6

Pakola पाकिस्तान का प्रसिद्ध सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड है, जिसे साल 1950 में लॉन्च किया गया था. हरे रंग के पकोला सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड ने पाकिस्तान में अलग पहचान बनाई और बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच गया. आज यह अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के कई देशों में उपलब्ध है. अपने अनोखे स्वाद और लंबे इतिहास के कारण Pakola पाकिस्तान के सबसे पहचान वाले पेय ब्रांड्स में गिना जाता है.

विज्ञापन

चौथा ब्रांड: शान फूड

चौथा ब्रांड: शान फूड5 / 6

Shan Food पाकिस्तान का लोकप्रिय मसाला ब्रांड है, जिसका कारोबार भी दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है. साल 1981 में कारोबारी सिकंदर सुल्तान ने Shan Food Spice की शुरुआत की थी और उस समय कराची के एक कमरे से शुरू हुआ इस मसाले का कारोबार अब दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में फैला है. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट देशों में भी इसके मसालों की अच्छी मांग है.

पांचवां ब्रांड: मार्खोर फुटवियर

पांचवां ब्रांड: मार्खोर फुटवियर6 / 6

मार्खोर फुटवियर पाकिस्तान का प्रीमियम लेदर फुटवियर ब्रांड है, जो खासतौर पर हैंडमेड जूतों और चमड़े के उत्पादों के लिए मशहूर है. इसका नाम पाकिस्तान में पाई जाने वाली जंगली बकरी ‘मार्खोर’ पर रखा गया है. मार्खोर ब्रांड प्रोडक्ट्स यह ब्रांड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और इंटरनेशनल शिपिंग के जरिए अमेरिका, यूके, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अपने उत्पाद बेचता है. बेहतरीन क्वालिटी और पारंपरिक कारीगरी इसकी खास पहचान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन