अब बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है ये टावर, जानिए कहां तैयार हो रही है दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग

सऊदी अरब में बन रहा जेडा टावर प्रोजेक्ट एक बार फिर चर्चा में है. 1,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाला ये टावर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनने की ओर बढ़ रहा है. इसके पूरा होने के बाद दुबई की बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड टूट जाएगा. जानिए दोनों इमारतों के बीच क्या है बड़ा अंतर और क्यों खास है ये मेगा प्रोजेक्ट.

Burj khalifa and jedda tower
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनने की दौड़

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनने की दौड़2 / 6

सऊदी अरब के जेडा शहर में बन रहा Jeddah Tower दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में इस परियोजना ने 100 मंजिलों का आंकड़ा पार कर लिया है. टावर की कुल ऊंचाई 1,000 मीटर से ज्यादा रखने का प्लान है, जिससे ये मौजूदा रिकॉर्ड होल्डर Burj Khalifa को पीछे छोड़ देगा.

विज्ञापन

बुर्ज खलीफा Vs जेडा टावर

बुर्ज खलीफा Vs जेडा टावर3 / 6

दुबई की बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है और ये 2010 से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनी हुई है. दूसरी ओर, जेडा टावर की प्रस्तावित ऊंचाई 1 किलोमीटर से ज्यादा है. यानी ये बुर्ज खलीफा से करीब 170 मीटर ज्यादा ऊंची होगी.

सालों की देरी के बाद फिर शुरू हुआ निर्माण

सालों की देरी के बाद फिर शुरू हुआ निर्माण4 / 6

साल 2018 में वित्तीय और प्रशासनिक कारणों से जेडा टावर का निर्माण रोक दिया गया था. उस समय इमारत 63 मंजिल तक पहुंच चुकी थी. बाद में परियोजना को दोबारा मंजूरी मिली और 2025 में काम फिर शुरू हुआ. अब काम तेजी से आगे बढ़ रहा है

विज्ञापन

क्या-क्या होगा इस मेगा टावर में?

क्या-क्या होगा इस मेगा टावर में?5 / 6

जेडा टावर सिर्फ एक गगनचुंबी इमारत नहीं होगी, बल्कि ये एक वर्टिकल सिटी की तरह काम करेगी. इसमें लग्जरी होटल, प्रीमियम ऑफिस, आलीशान अपार्टमेंट, रेस्टोरेंट और दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन डेक बनाया जाएगा. परियोजना में 150 से ज्यादा मंजिलें और दर्जनों हाई-स्पीड लिफ्ट शामिल होंगी.

सऊदी अरब के विजन 2030 का हिस्सा

सऊदी अरब के विजन 2030 का हिस्सा6 / 6

जेडा टावर को सऊदी अरब के विज़न 2030 का अहम हिस्सा माना जा रहा है. इसका मकसद देश को पर्यटन, निवेश और रियल एस्टेट के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. परियोजना से जुड़े अधिकारियों और आर्किटेक्ट्स के मुताबिक, जेडा टावर का निर्माण 2028 के आसपास पूरा होने की उम्मीद है. इसके पूरा होते ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब दुबई से सऊदी अरब पहुंच जाएगा. (All Photos Credit: AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन