जापान में आया भूकंप, क्या जानवरों-पक्षियों को पहले ही हो जाता है आने वाली आपदा का एहसास?

Japan Earthquake: जापान में आज एक बार फिर धरती भूकंप से दहल उठी. गनीमत ये रही कि इसमें जानमाल को कोई भारी नुकसान नहीं हुआ. इस बीच, सवाल ये भी उठता है कि क्या जानवर भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं का पहले से अंदाजा लगा लेते हैं? वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई जानवर भूकंप से कुछ सेकंड पहले कंपन महसूस कर सकते हैं.

Japan Earthquake
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

क्या जानवरों को पहले हो जाता है भूकंप का एहसास?

क्या जानवरों को पहले हो जाता है भूकंप का एहसास?2 / 6

सदियों से लोग मानते आए हैं कि जानवर प्राकृतिक आपदाओं को इंसानों से पहले महसूस कर लेते हैं. कई बार भूकंप से पहले कुत्तों का भौंकना, पक्षियों का अचानक उड़ जाना या सांपों का बिलों से बाहर निकलना देखा गया है. हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई पक्का प्रमाण नहीं मिला है कि जानवर कई दिन पहले भूकंप की भविष्यवाणी कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुछ सेकंड पहले कैसे सतर्क हो जाते हैं जानवर?

कुछ सेकंड पहले कैसे सतर्क हो जाते हैं जानवर?3 / 6

वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप आने से पहले धरती के अंदर 'P-Waves' नाम की हल्की तरंगें निकलती हैं. इंसान अक्सर इन्हें महसूस नहीं कर पाते, लेकिन कई जानवर अपनी तेज सुनने और कंपन पहचानने की क्षमता के कारण इन्हें पकड़ लेते हैं. यही वजह है कि कुछ जानवर भूकंप शुरू होने से कुछ सेकंड पहले बेचैन हो जाते हैं.

2004 की सुनामी के वक्त क्या हुआ?

2004 की सुनामी के वक्त क्या हुआ?4 / 6

2004 की हिंद महासागर सुनामी के दौरान कई लोगों ने दावा किया था कि हाथी और फ्लेमिंगो जैसे जानवर पहले ही ऊंचे इलाकों की ओर भागने लगे थे. इसके बाद ये बहस तेज हो गई कि क्या जानवर सुनामी का अंदाजा लगा सकते हैं.

विज्ञापन

सांपों के व्यवहार ने भी बढ़ाई उत्सुकता

सांपों के व्यवहार ने भी बढ़ाई उत्सुकता5 / 6

1975 में चीन के हैचेंग भूकंप से पहले बड़ी संख्या में सांप अपने बिलों से बाहर निकल आए थे. इस घटना के बाद लोगों ने मानना शुरू किया कि सांप भूकंप का संकेत महसूस कर लेते हैं. हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि ये केवल कुछ घटनाओं पर आधारित दावा है और इसे पूरी तरह वैज्ञानिक फैक्ट नहीं कहा जा सकता.

क्या तूफान और चक्रवात का भी अंदाजा लगा लेते हैं जानवर?

क्या तूफान और चक्रवात का भी अंदाजा लगा लेते हैं  जानवर?6 / 6

कुछ रिसर्च में ये संकेत मिले हैं कि पक्षी तूफानों और चक्रवातों से पहले अपना व्यवहार बदल सकते हैं. वैज्ञानिकों ने पाया कि कुछ पक्षी समय से पहले प्रवास शुरू कर देते हैं, जिससे वे खतरनाक मौसम से बच सकें. हालांकि इस विषय पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन