Burj Khalifa Flat Price: बुर्ज खलीफा में हैं कितने फ्लैट और क्या है उनकी कीमत?

Burj Khalifa flat price: दुबई के बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदना हर किसी का सपना होता है. नेटफ्लिक्स के नए शो 'देसी ब्लिंग' में यहां के रईसों की आलीशान जिंदगी की झलक दिखाई गई है. जानिए इस गगनचुंबी इमारत में कितने फ्लैट हैं और क्या है उनकी कीमत?

Burj Khalifa flat price.jpg
1 / 5

Burj Khalifa flat price: दुबई की पहचान बन चुकी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं, बल्कि अमीरों के लिए स्टेटस सिंबल है. बुर्ज खलीफा में कुल 900 रेजिडेंशियल अपार्टमेंट हैं. इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है, जिसमें दुबई के रईसों की चकाचौंध से भरी जिंदगी दिखाई गई है. इस शो ने लोगों के बीच एक बार फिर यह उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर आसमान छूने वाली इस इमारत के अंदर बने आलीशान फ्लैट्स की कीमत क्या है?

विज्ञापन

शुरुआती कीमत लगभग 3.4 करोड़

शुरुआती कीमत लगभग 3.4 करोड़2 / 5

दुबई की प्रॉपर्टी लिस्टिंग और मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुर्ज खलीफा में फ्लैट्स की कीमतें आम आदमी के होश उड़ाने के लिए काफी हैं. यहां एक शुरुआती स्तर के लग्जरी स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत 15 लाख से 25 लाख AED (लगभग 3.4 करोड़ से 5.7 करोड़ रुपये) के बीच है.

विज्ञापन

बेडरूम अपार्टमेंट्स लगभग 5 करोड़ से शुरू

बेडरूम अपार्टमेंट्स लगभग 5 करोड़ से शुरू3 / 5

अगर बात करें बेडरूम अपार्टमेंट्स की तो एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट की कीमत 22 लाख से 40 लाख AED (लगभग 5 करोड़ से 9 करोड़ रुपये) तक जाती है. वहीं, दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट्स के लिए खरीदारों को 44 लाख से 70 लाख AED (लगभग 10 करोड़ से 16 करोड़ रुपये) तक चुकाने पड़ते हैं.

तीन बेडरूम की कीमत 80 करोड़ से शुरू

तीन बेडरूम की कीमत 80 करोड़ से शुरू4 / 5

इसके अलावा, जो लोग इससे भी ज्यादा रईसी चाहते हैं, उनके लिए तीन बेडरूम वाली लग्जरी यूनिट्स की कीमत 80 लाख से 2 करोड़ AED से भी ऊपर चली जाती है. यहां के सबसे आलीशान पेंटहाउस और अरमानी रेजिडेंस की कीमत तो 3.5 करोड़ से लेकर 10 करोड़ AED (यानी करीब 80 करोड़ से 230 करोड़ रुपये से ज्यादा) तक है.

विज्ञापन

बुर्ज खलीफा में घर होने के मायने

बुर्ज खलीफा में घर होने के मायने5 / 5

बुर्ज खलीफा में घर होना दुनिया का सबसे बड़ा स्टेटस सिंबल माना जाता है. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और मॉलीवुड के सुपरस्टार मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम बुर्ज खलीफा में निजी प्रॉपर्टी होने की रिपोर्ट्स और पुष्टियां सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा इटालियन डिजाइनर जॉर्जियो अरमानी का भी यहां प्राइवेट रेजिडेंस है. सीधे शब्दों में कहें तो बुर्ज खलीफा में लोग सिर्फ मकान नहीं खरीदते, बल्कि आसमान पर राज करने की हैसियत खरीदते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन