पाकिस्तान इस देश से भी लड़ चुका युद्ध? जीत मिली या शिकस्त, जानें भारत के साथ कितनी बार हुआ आमना-सामना

भारत और पाकिस्तान के बीच सालों की दुश्मनी है ये बात सभी जानते हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था ये तो सबको पता है लेकिन कई लोग ये सवाल करते हैं कि क्या पाकिस्तान ने सिर्फ भारत के साथ ही जंग लड़ी है? दरअसल 1947 में पाकिस्तान के गठन के बाद पाकिस्तान का भारत के अलावा दूसरे देशों से भी सैन्य टकराव रहा है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत के अलावा पाकिस्तान किन-किन देशों से युद्ध लड़ चुका है और कहां उसे जीत मिली और कहां हार मिली.

pakistan wars
1 / 7

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक चार बड़े युद्ध

भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक चार बड़े युद्ध2 / 7

पाकिस्तान और भारत के बीच अब तक चार बड़े युद्ध और कई सैन्य संघर्ष हो चुके हैं. ज्यादातर की जड़ जम्मू-कश्मीर विवाद ही रहा है. भारत और पाकिस्तान के विभाजन के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में पहला युद्ध शुरू हुआ. पाकिस्तान समर्थित कबायली लड़ाकों के कश्मीर में घुसने के बाद महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे.

विज्ञापन

1965 में पाकिस्तान ने की थी कश्मीर में घुसपैठ

1965 में पाकिस्तान ने की थी कश्मीर में घुसपैठ3 / 7

वहीं, 1965 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन जिब्राल्टर के तहत कश्मीर में घुसपैठ कर विद्रोह भड़काने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए कई मोर्चों पर कार्रवाई की थी.

1970 का युद्ध पाकिस्तान के इतिहास की बड़ी हार

1970 का युद्ध पाकिस्तान के इतिहास की बड़ी हार4 / 7

बता दें कि साल 1970 में पूर्वी पाकिस्तान में राजनीतिक संकट और बंगाली आंदोलन के बाद भारत युद्ध में शामिल हुआ था. इस युद्ध में महज 13 दिनों में पाकिस्तान की सेना ने ढाका में आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बन गया था. 1970 का ये युद्ध पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य हार माना जाता है.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ कारगिल युद्ध

भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ कारगिल युद्ध5 / 7

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था. इस युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने कारगिल क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर अधिकांश इलाकों को वापस अपने कब्जे में ले लिया था.

पाकिस्तान का सबसे लंबा युद्ध अफगानिस्तान के साथ

पाकिस्तान का सबसे लंबा युद्ध अफगानिस्तान के साथ6 / 7

भारत के अलावा पाकिस्तान का सबसे लंबा विवाद अफगानिस्तान के साथ रहा है. इसकी मुख्य वजह दोनों देशों के बीच मौजूद डूरंड रेखा है, जिसे अफगानिस्तान लंबे समय से विवादित मानता रहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की राजनीतिक हार

पाकिस्तान की राजनीतिक हार7 / 7

वहीं तकनीकी रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोई अंतरराष्ट्रीय युद्ध नहीं हुआ, क्योंकि 1971 तक बांग्लादेश पाकिस्तान का ही हिस्सा था और उसे पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था. लेकिन 1971 का संघर्ष पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य और राजनीतिक हार माना जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन