AC Price in Pakistan: 1.5 टन के AC का पाकिस्तान में क्या है रेट? जानें भारत से कितना है महंगा

भीषण गर्मी आते ही लोगों के बीच एसी की डिमांड बढ़ने लगती है. भारत में तो लगभग हर घर में एक AC होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 1.5 टन AC की कीमत कितनी है? अक्सर लोग इस बारे में चर्चा करते रहते हैं कि पाकिस्तान में 1.5 टन एसी की कीमत कितनी होगी या वहां के लोग एक एसी पर कितने रुपये खर्च करते हैं. कई लोग भारत और पाकिस्तान के बीच दाम को लेकर तुलना भी करते हैं. तो चलिए आज हम इस खबर के माध्यम से आपके सभी सवालों के जवाब देंगे.

pakistan news
1 / 5

विज्ञापन

पाकिस्तान में कितना है 1.5 TON AC का रेट?

पाकिस्तान में कितना है 1.5 TON AC का रेट?2 / 5

TCL की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में 1.5 टन एसी को PKR 204900 (लगभग 71034 रुपए) में बेचा जा रहा है. इसके अलावा Haier कंपनी की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी से पता चला है कि इस कंपनी का 1.5 टन वाला एसी PKR 152999 (लगभग 53041.39 रुपए) में मिल रहा है. Haier Ac Price In Pakistan

विज्ञापन

भारत में कितना है 1.5 Ton AC का रेट?

भारत में कितना है 1.5 Ton AC का रेट?3 / 5

वहीं, दूसरी ओर अगर बात करें इंडिया की तो भारतीय बाजार में फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आप लोगों को 1.5 टन वाला स्पिल्ट एसी 33 हजार में मिल जाएगा. ये स्टार्टिंग रेंज है, फीचर्स और अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग प्राइस है. वोल्टास का 33900 रुपए तो वहीं Panasonic कंपनी का एसी 38990 रुपए में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है. 1.5 Ton Ac Price In India

भारत से कितना महंगा है पाकिस्तान में AC

भारत से कितना महंगा है पाकिस्तान में AC4 / 5

फ्लिपकार्ट पर मिल रहे सबसे सस्ते 1.5 टन AC की कीमत 33,999 रुपये हैं. अब अगर आप पाकिस्तान में मिल रहे Haier कंपनी के 1.5 टन एसी से तुलना करेंगे तो आपको पता चलेगा कि भारतीय 1.5 टन एसी के लिए 19,051 रुपए कम खर्च कर रहे हैं जबकि पाकिस्तान में लोग 1.5 टन एसी के लिए 19 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान में क्यों महंगा है AC?

पाकिस्तान में क्यों महंगा है AC?5 / 5

पहला कारण तो भारी टैक्स और ड्यूटी हो सकती है, पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और उनके पार्ट्स के इम्पोर्ट पर भारी भरकम ड्यूटी भी कीमतों के बढ़ने का एक कारण हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन