कौन हैं BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य? जो बंगाल में डिप्टी CM की रेस में सबसे आगे

Who is Shamik Bhattacharya:पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री पद को लेकर जहां ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदू अधिकारी का नाम सबसे आगे है. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का नाम डिप्टी सीएम की रेस में आगे है, जाने उनके बारे में.

Who is Shamik Bhattacharya, BJP President Shamik Bhattacharya, Shamik Bhattacharya profile, Shamik Bhattacharya political journey, bengal politics, Deputy CM Bengal
1 / 5

Who is Shamik Bhattacharya: शमिक भट्टाचार्य जुलाई 2025 से बंगाल BJP के प्रदेश अध्यक्ष हैं और 2024 से राज्यसभा सदस्य हैं. शमिक को  राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और शहरी-अर्धशहरी क्षेत्रों में पार्टी को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है. उनके नेतृत्व में पार्टी ने पहली बार बंगाल में 206 सीटें जीतने में सफलता पाई.

विज्ञापन

शमिक भट्टाचार्य का बैकग्राउंड

शमिक भट्टाचार्य का बैकग्राउंड2 / 5

शमिक भट्टाचार्य चार दशकों से अधिक समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं. आज से 12 साल पहले 2014 में शमिक भट्टाचार्य ही बंगाल के बशीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव जीत भाजपा के एकलौते विधायक चुने गए थे, उन्होंने बिना किसी अन्य पार्टी के सहयोग से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था.

विज्ञापन

शमिक भट्टाचार्य की पहचान

शमिक भट्टाचार्य की पहचान3 / 5

शमिक भट्टाचार्य को 2 जुलाई, 2025 को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल BJP का अध्यक्ष चुना गया था. उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का स्थान लिया था. 1985 से भाजपा से जुड़े शमिक भट्टाचार्य पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी शमिक भट्टाचार्य जुड़े रहे हैं. पोस्टर चिपकाने से लेकर इन्होंने पार्टी से जुड़ी हर जिम्मेदारी को निभाया. शमिक भट्टाचार्य पार्टी के राज्य मुख्य प्रवक्ता की भूमिका भी निभा चुके हैं.

शमिक भट्टाचार्य की सच हुई भविष्यवाणी

शमिक भट्टाचार्य की सच हुई भविष्यवाणी4 / 5

बंगाल में 4 मई को मतगणना में भाजपा की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी अप्रैल के शुरू में शमिक भट्टाचार्य ने कर दी थी. उन्होंने आसनसोल में 4 मई दीदी गई का नारा देते हुए दावा किया था कि 4 मई को जब चुनावी नतीजे आएंगे तो ममता बनर्जी की पार्टी का अस्तित्व हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा. शमिक भट्टाचार्य की पहचान एक कुशल संगठक और प्रभावशाली वक्ता के रूप में होती है.

विज्ञापन

अमित शाह कर सकते हैं ऐलान

अमित शाह कर सकते हैं ऐलान5 / 5

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता या दिल्ली में बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं ताकि विधायक दल के अगले नेता या भावी रणनीति पर फैसला लिया जा सके. सूत्र बताते हैं कि बंगाल में सीएम के साथ एक डिप्टी सीएम भी होगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य डिप्टी सीएम की रेस में आगे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन