क्या ममता बनर्जी ने मान ली हार! सुवेंदु के शपथ लेते ही दिखा बड़ा बदलाव

Mamata Banerjee changed X bio : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अपडेटेड बायो में ममता के नए बदलाव को देख सवाल उठे हैं कि क्या ममता ने हार मान ली है? जानें, ममता ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में क्या बदलाव किया?

MAMATA BANERJEE.jpg (1)
1 / 5

Mamata Banerjee changed X bio : पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. अब ममता बनर्जी ने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल बदल दिया है. वहीं, शुभेंदु के सोशल मीडिया प्रोफाइल में भी मुख्यमंत्री जुड़ गया है.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने नहीं लिखा पूर्व सीएम

ममता बनर्जी ने नहीं लिखा पूर्व सीएम2 / 5

ममता बनर्जी ने अपने एक्स अकाउंट के बायो को अपडेट करते हुए अपने नाम के नीचे 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा का मुख्यमंत्री बताया. हालांकि उन्होंने अपने प्रोफाइल पर पूर्व सीएम ने लिखा, आखिर उन्होंने यह मान लिया कि वह पहले तीन बार बंगाल की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

विज्ञापन

पहले इस्तीफा देने से किया था इनकार

पहले इस्तीफा देने से किया था इनकार3 / 5

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनावों में हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. यह बदलाव शनिवार को बंगाल में भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ है. भवानीपुर से बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

294 में से 80 सीटें ही जीत पाई तृणमूल

294 में से 80 सीटें ही जीत पाई तृणमूल4 / 5

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 4 मई को आए बंगाल विधानभा चुनाव के परिणामों में राज्य की 294 सीटों में से केवल 80 सीटें ही जीत पाई थी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम जनता का जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश था, उन्होंने मतगणना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया, दावा किया कि लगभग 100 सीटों की "लूट" की गई और उनकी पार्टी का मनोबल गिराने के लिए मतगणना की गति को धीमा किया गया.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने पहले क्या कहा था?

ममता बनर्जी ने पहले क्या कहा था?5 / 5

ममता बनर्जी ने पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि "मैं पद क्यों छोड़ू? हम हारे नहीं हैं. जनादेश का दुरुपयोग हुआ है. इस्तीफे का सवाल ही कहां उठता है?" "मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हमारी हार जनता के जनादेश से नहीं बल्कि एक साजिश से हुई है... मैं हारी नहीं हूं; मैं लोक भवन नहीं जाऊंगी." भाजपा ने उनके इस रुख को "अराजक" और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन