
1 / 5
रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वंदे भारत स्लीपर-अमृत भारत II ट्रेनों के टिकट कैंसिलेशन नियम सख्त बनाए गए हैं. यदि यात्री 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है, तो 25% कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काटा जाएगा. वहीं, यदि 8 घंटे से 72 घंटे के बीच रद्द किया जाता है, तो 50 प्रतिशत राशि काट ली जाएगी. इन प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने से पहले सोच-समझकर टिकट बुक करने की सलाह दी है, ताकि आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े.

2 / 5
रेल मंत्रालय ने वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत-II ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन के नियम और सख्त कर दिए हैं. मंत्रालय की ओर से 16 जनवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार अब इन प्रीमियम ट्रेनों में यदि यात्रा से आठ घंटे से कम समय पहले टिकट रद्द किया जाता है तो किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा. इन प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने से पहले यात्रियों को सोच-समझकर टिकट बुक करने की सलाह दी गई है, ताकि आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े.

3 / 5
भारतीय रेलवे यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से लगातार खुद को अपग्रेड कर रहा है. इसी कड़ी में सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत-II ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों को रेलवे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि इनमें यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव दिया जा रहा है.

4 / 5
टिकट कैंसिलेशन चार्ज अपेक्षाकृत अधिक: बेहतर सुविधाओं के साथ वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत-II ट्रेनों में टिकट कैंसिलेशन चार्ज भी अपेक्षाकृत अधिक रखे गए हैं. रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि यात्री ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है, तो कुल किराए का 25 प्रतिशत कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काटा जाएगा. वहीं, यदि टिकट प्रस्थान समय से 8 घंटे से 72 घंटे के बीच रद्द किया जाता है, तो 50 प्रतिशत राशि काट ली जाएगी.

5 / 5
मंत्रालय के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत-II ट्रेनों में हर यात्री को कन्फर्म बर्थ की गारंटी दी जाती है. इसी कारण इन ट्रेनों के लिए कैंसिलेशन नियम अन्य ट्रेनों की तुलना में सख्त रखे गए हैं. अमृत भारत-II एक्सप्रेस के आरक्षित टिकटों पर भी वही नियम लागू होंगे, जो वंदे भारत स्लीपर के लिए तय किए गए हैं. हालांकि, अमृत भारत-II के अनारक्षित टिकटों पर पुराने नियम ही लागू रहेंगे और यात्रियों को पहले की तरह राहत मिलती रहेगी.