Washing Machine Cleaning Tips : वॉशिंग मशीन को 10 मिनट में चमका देगा फ्री का घोल, महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं
Washing Machine Cleaning Tips: आज के समय में वॉशिंग मशीन हर घर की जरूरत बन चुकी है. कई लोग सोचते हैं कि वॉशिंग मशीन खुद ही साफ रहती है क्योंकि उसमें पानी और साबुन का इस्तेमाल होता है. लेकिन असलियत इससे अलग है. वॉशिंग मशीन में जमी गंदगी कपड़े साफ करने के बजाय गंदा कर देती है. आसान घरेलू घोल से आप मशीन को बिना खर्च के साफ कर सकते हैं.

Washing Machine Cleaning Tips: वॉशिंग मशीन आज के समय में हमारे रोज के काम को आसान बनाती है और कम समय में ढेर सारे कपड़े साफ कर देती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मशीन कपड़ों को चमकाने के बजाय उन्हें और गंदा करने लगती है. कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती है, बेकिंग सोडा, नमक और नींबू का मिश्रण बदबू और गंदगी दोनों हटाता है. महीने में एक बार इस तरीके को अपनाने से मशीन हमेशा फ्रैश रहती है.
घोल के लिए जरूरी सामग्री
2 / 6इस आसान घरेलू घोल को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद सामान से ही यह तैयार हो जाता है. इसके लिए आपको गुनगुना पानी, बेकिंग सोडा, नमक और नींबू का रस चाहिए. ये सभी चीजें मिलकर एक ऐसा क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाती हैं, जो गंदगी और बदबू दोनों को खत्म करता है.
घोल बनाने का सही तरीका
3 / 6सबसे पहले एक बाउल में डेढ़ से दो गिलास गुनगुना पानी लें. अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिला लें. इसके बाद आधा चम्मच नमक डालें. आखिर में एक नींबू का रस निचोड़ें और पूरे मिश्रण को अच्छे से घोल लें. यह घोल पूरी तरह तैयार हो जाएगा. बेकिंग सोडा बदबू दूर करने में मदद करता है, जबकि नींबू का रस जमी हुई गंदगी और मिनरल्स को हटाता है.
इस्तेमाल करने का तरीका
4 / 6अब इस तैयार घोल को सीधे वॉशिंग मशीन के ड्रम में डाल दें. मशीन को खाली रखें और सबसे गर्म पानी वाले मोड पर चला दें. अगर आपकी मशीन में टब क्लीन का ऑप्शन है, तो उसका इस्तेमाल करें. पूरा साइकल खत्म होने दें ताकि घोल मशीन के हर हिस्से में पहुंच सके. इससे अंदर जमा गंदगी ढीली होकर बाहर निकल जाएगी और बदबू भी खत्म हो जाएगी.
इन बातों का रखें खास ध्यान
5 / 6वॉशिंग मशीन को साफ रखने के लिए इस घोल का इस्तेमाल महीने में एक बार जरूर करें. हर बार कपड़े धोने के बाद मशीन का ढक्कन खुला रखें ताकि नमी जमा न हो. जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे भी गंदगी जल्दी जमा होती है. इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखने से आपकी मशीन लंबे समय तक सही तरीके से काम करती रहेगी.`
सफाई के बाद क्या करें
6 / 6साइकल खत्म होने के बाद मशीन का ढक्कन खोलकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इससे अंदर की नमी सूख जाएगी. अगर जरूरत लगे तो एक सूखे कपड़े से ड्रम को हल्का पोंछ सकते हैं. इससे मशीन पूरी तरह फ्रेश हो जाएगी और अगली बार कपड़े धोते समय बेहतर रिजल्ट मिलेगा.