Top 10: दुनिया में इन देशों का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर, जानिए लिस्ट में किस नंबर पर हैं भारत और पाकिस्तान

भारत में 24 जून को मनाए गए 'पासपोर्ट सेवा दिवस' के मौसे पर विदेश मंत्रालय की तरह से एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया गया कि भारतीय पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज है, उसे नागरिकता का दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. इस टिप्पणी के बाद अब लोग नागरिकता दस्तावेज को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जिनका पासपोर्ट सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है.

PASSPORTS.jpg
1 / 7

भारत में 24 जून को मनाए गए 'पासपोर्ट सेवा दिवस' के मौसे पर विदेश मंत्रालय की तरह से एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया गया कि भारतीय पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज है, उसे नागरिकता का दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. इस टिप्पणी के बाद अब लोग नागरिकता दस्तावेज को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जिनका पासपोर्ट सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है.

विज्ञापन

नंबर एक पर कौन से देश का पासपोर्ट

नंबर एक पर कौन से देश का पासपोर्ट2 / 7

सिंगापुर ने एक बार फिर दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में अपनी संप्रभुता और मजबूत कूटनीति का लोहा मनवाया है. सिंगापुर के पासपोर्ट धारकों को दुनिया के 192 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है.

विज्ञापन

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन3 / 7

रैंकिंग में दूसरे स्थान पर जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने संयुक्त रूप से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. इन तीनों ही देशों के नागरिकों को वर्तमान में दुनिया के 188 देशों में बिना किसी वीजा ऑन अराइवल का सुविधा मिलती है. वहीं, यूरोपीय महाद्वीप के प्रमुख देश स्वीडन लिस्ट में तीसरे स्थान पर है.

चौथे और पांचवें स्थान पर यूरोपीय देशों का संयुक्त कब्जा

चौथे और पांचवें स्थान पर यूरोपीय देशों का संयुक्त कब्जा4 / 7

सामने आई लिस्ट में चौथे पायदान पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, नीदरलैंड्स और नॉर्वे सहित कुल ग्यारह देशों ने संयुक्त रूप से अपनी जगह बनाई है, जिनकी पहुंच 186 देशों तक है. इसके ठीक बाद पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड जैसे देश 185 देशों में यात्रा कर सकते हैं.

विज्ञापन

छठे से दसवें स्थान पर कौन-कौन से देश?

छठे से दसवें स्थान पर कौन-कौन से देश?5 / 7

इस लिस्ट में छठे से लेकर नौवें स्थान तक हंगरी, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया और न्यूजीलैंड जैसे विकसित देश अलग-अलग समूहों में काबिज हैं. वहीं, दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति माना जाने वाला अमेरिका इस बार आइसलैंड के साथ दसवें पायदान पर खिसक गया है.

लिस्ट में कहां है भारत का पासपोर्ट?

लिस्ट में कहां है भारत का पासपोर्ट?6 / 7

ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और सेनेगल जैसे देशों के साथ संयुक्त रूप से 80वां स्थान प्राप्त हुआ है. वर्तमान नियमों के तहत भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 56 देशों में वीजा-ऑन-अराइवल के यात्रा कर सकते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान का पायदान नीचे गिरा

पाकिस्तान का पायदान नीचे गिरा7 / 7

भारत के मुकाबले पड़ोसी देश पाकिस्तान की कूटनीतिक स्थिति में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वह इस लिस्ट में 100वें स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए दुनिया के केवल 30 देशों में ही वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिलती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन