Small Savings Schemes Interest Rate: स्मॉल सेविंग स्कीम पर नई ब्याज दरों का हुआ ऐलान, जानें PPF, सुकन्या समृद्धि पर कितना ब्याज?
Small Savings Schemes Interest Rate: छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए बड़ी अपडेट है. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए ब्याज दरों का एलान कर दिया है. वित्त मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी. नई दरें एक जुलाई से लागू हो गई हैं.

Small Savings Schemes Interest Rate: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा की है. इस तिमाही में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे निवेशकों को राहत मिली है. PPF, SSY, SCSS, NSC समेत सभी छोटी बचत योजनाओं पर पहले की तरह ही ब्याज मिलता रहेगा.
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव नहीं
2 / 6प्रेस रिलीज में मंत्रालय ने लिखा- वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक) के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (1 अप्रैल, 2026 से 30 जून, 2026 तक) के लिए बताई गई दरों के समान ही रहेंगी." सरकार के इस फैसले से छोटे बचतकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और सुरक्षित निवेश के विकल्प तलाश रहे निवेशकों को स्थिर और निश्चित रिटर्न मिलता रहेगा.
जुलाई से सितंबर तक प्रभावी रहेंगी नई ब्याज दरें
3 / 6वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में लागू सभी ब्याज दरें ही जुलाई से सितंबर तक भी प्रभावी रहेंगी. सरकार हर तीन महीने में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है. हालांकि इस बार किसी भी योजना की ब्याज दर में बढ़ोतरी या कटौती नहीं की गई है.
PPF और सुकन्या समृद्धि योजना पर कितना मिलेगा ब्याज?
4 / 6सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी ब्याज दर बरकरारहै. इसके अलावा सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर भी 8.2 फीसदी और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर कितना ब्याज?
5 / 6सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम पर सबसे अधिक 8.20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता रहेगा. वहीं, पीपीएफ पर 7.10 प्रतिशत, एनएससी पर 7.70 प्रतिशत, किसान विकास पत्र पर 7.50 प्रतिशत और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर 7.40 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा.
पांच साल की आरडी पर कितना ब्याज?
6 / 6इसके अलावा, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर 4 प्रतिशत, एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.90 प्रतिशत, दो साल की एफडी पर 7 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 7.10 प्रतिशत, पांच साल की एफडी पर 7.50 प्रतिशत तथा पांच साल की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर 6.70 प्रतिशत ब्याज दर यथावत रहेगी.



















