1 / 5
New Delhi, May 02 (ANI): A delivery man carries LPG cylinders on his bicycle outside an agency, in New Delhi on Saturday. (ANI Photo/Naveen Sharma) National::Naveen Sharma
जब भी किसी को अपना शहर बदलना होता है तो उस समय अपने घर का सामान पैक करना तो फिर भी आसान है लेकिन जब बात आती है गैस कनेक्शन की तो हर कोई परेशान हो जाता है. क्योंकि गैस कनेक्शन अब तक इतनी आसानी से नहीं बदलता था.
अब गैस कनेक्शन फिर से शुरू कराने में नहीं होगी दिक्कत

2 / 5
वहीं, पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लेने से लोग इसलिए कतराते थे क्योंकि डर था कि कल को कहीं और शिफ्ट होना पड़ा तो पुराना एलपीजी कनेक्शन दोबारा शुरू कराने में बहुत दिक्कतें होंगी. अब केंद्र और दिल्ली सरकार के नए नियम ने इस मुसीबत को लगभग खत्म कर दिया है.
कैसे वापस मिलेगा पुराना गैस कनेक्शन?

4 / 5
पीएनजी लगवाने के 30 दिनों के अंदर आपको पुराना एलपीजी कनेक्शन सस्पेंड करने की अर्जी देनी होगी.
आपको एक ट्रांसफर वाउचर मिलेगा.
अगर बाद में आप ऐसे इलाके में शिफ्ट हो जाते हैं जहां पीएनजी उपलब्ध नहीं है, तो बस इस वाउचर को दिखाकर अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन तुरंत चालू करवा सकते हैं. नया सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने या लंबे पेपरवर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी.
किन लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत?

5 / 5
यह बदलाव खासकर उन लोगों के काम का है जो अक्सर शहर बदलते रहते हैं:
प्राइवेट नौकरी करने वाले प्रोफेशनल्स
ट्रांसफरेबल जॉब वाले कर्मचारी
रेंट पर रहने वाले छात्र और युवा
छोटे-मोटे बिजनेस करने वाले लोग