Credit Card Recovery Rules: क्रेडिट कार्ड बिल नहीं भरा तो क्या होगा एक्शन? जानें RBI के नियम
RBI Credit Card Recovery Rules: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं और आपका बिल पेंडिंग हो गया है तो क्या रिकवरी एजेंट आपके साथ मारपीट कर सकते हैं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों में ऐसा करना बिल्कुल गलत है. कोई भी बैंक या एजेंट वसूली के नाम पर कानून हाथ में नहीं ले सकता. RBI ने ग्राहकों के सम्मान की रक्षा के लिए बहुत कड़े नियम बनाए हैं.

RBI Credit Card Recovery Rules: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भरे बाजार में एक शख्स को कुछ लोग पीट रहे हैं, पत्नी बीच बचाव कर रही है, दरअसल पीटने वाले रिकवरी एजेंट हैं तो पेंडिंग क्रेडिट कार्ड की पेमेंट लेने आए थे. ऐसे में सवाल है कि क्या यह मारपीट जायज है. क्रेडिट कार्ड रिकवरी के लिए आरबीआई के नियम क्या हैं? जानें, अपने अधिकारों के बारे में
क्रेडिट कार्ड को लेकर RBI के क्या नियम?
2 / 5RBI का साफ नियम है कि कोई भी एजेंट ग्राहक को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित नहीं कर सकता. बदसलूकी करना या हाथ उठाना कानूनी अपराध है. सुबह 8 से पहले और शाम 7 के बाद रिकवरी एजेंट का फोन आए तो तुरंत काट दें; यह नियमों का उल्लंघन है.
कॉल करने का समय तय
3 / 5एजेंट आपको जब चाहे तब फोन नहीं कर सकते. वे केवल सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी समय (जैसे देर रात या सुबह जल्दी) कॉल करना नियमों के खिलाफ है. कोई भी एजेंट बिना पूर्व सूचना के आपके घर नहीं आ सकता.
पहचान पत्र और नोटिस
4 / 5घर आने पर उसके पास बैंक का अधिकृत पत्र और अपना आईडी कार्ड होना अनिवार्य है. आपकी उधारी की जानकारी बैंक किसी और को नहीं दे सकता. एजेंट आपके पड़ोसियों या रिश्तेदारों के सामने आपको शर्मिंदा नहीं कर सकते.
परेशान होने पर क्या करें?
5 / 5अगर रिकवरी एजेंट आपको डराते हैं, तो आप सबसे पहले बैंक में शिकायत करें. अगर वहां सुनवाई न हो, तो आप पुलिस की मदद ले सकते हैं और लीगल एक्शन भी ले सकते हैं. याद रखें, आप एजेंट से पेशेवर तरीके से बात करने की मांग कर सकते हैं.



















