Railway New Jobs: रेलवे में बिना एग्जाम नौकरी का मौका, 10वीं पास भी करें आवेदन

SECR Apprentice Recruitment 2026 : अगर आप 10वीं पास हैं और आईटीआई का कोर्स कर चुके हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए शानदार मौका लाया है. साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने 1191 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. जानें कैसे करें आवेदन.

Railway New Jobs.jpg
1 / 5

SECR Apprentice Recruitment 2026 : SECR ने रेलवे रीक्रूट्मेंट सेल (RRC) बिलासपुर ने अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिस (Trade Apprentices) के 1191 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो रेलवे में काम सीखने के साथ-साथ अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं. इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि कैंडिडेट्स को कोई रिटन एग्जाम या इंटरव्यू नहीं देना होगा. आपका सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के जरिए कैंडिडेट्स को रेलवे के माहौल में प्रैक्टिकल नॉलेज और ट्रेनिंग दी जाएगी. एप्लीकेशन प्रोसेस 12 मई 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जून 2026 है.

विज्ञापन

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऐसे

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऐसे 2 / 5

यह मेरिट लिस्ट आपके 10वीं के मार्क्स (न्यूनतम 50% के साथ) और आईटीआई (ITI) में प्राप्त अंकों के औसत को मिलाकर तैयार की जाएगी. जिन उम्मीदवारों का नाम इस मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई तरह के टेक्निकल ट्रेड्स के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा.

विज्ञापन

किन-किन ट्रेडों में होगी भर्ती?

किन-किन ट्रेडों में होगी भर्ती?3 / 5

अप्रेंटिस के पदों पर कुल 1191 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. इसमें मुख्य रूप से फिटर (Fitter), वेल्डर (Welder), टर्नर (Turner), इलेक्ट्रीशियन (Electrician), कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA), स्टेनो (Stenographer – Hindi/English), डीजल मैकेनिक (Diesel Mechanic), कारपेंटर (Carpenter) ट्रेड्स शामिल हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

कौन कर सकता है अप्लाई? 4 / 5

इनके अलावा भी कई अन्य ट्रेड्स के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं. उम्मीदवार अपनी आईटीआई डिग्री के हिसाब से संबंधित ट्रेड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ 10वीं की परीक्षा पास की हो.कैंडिडेट्स के पास रिलेटेड ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 5 / 5

पहले apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें. फिर RRC की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं. SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई सारी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. अब एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. अगर एप्लीकेशन फीस लागू है, तो उसे ऑनलाइन मोड से जमा करें. फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन