PM सूर्य घर योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी? जानें कैसे उठाएं स्कीम का फायदा; बिजली बिल होगा कम

मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. योजना का उद्देश्य देशभर में एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है.

pm solar panel yojana
1 / 9

विज्ञापन

क्या है पीएम सूर्य घर योजना?

क्या है पीएम सूर्य घर योजना?2 / 9

पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) का लाभ लेने की अंतिम तिथि मार्च 2027 तक है. यह जानकारी अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव कुमार ने दी है. उन्होंने आम उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने और बिजली खर्च में राहत देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

विज्ञापन

लंबे समय तक मिलेगा मुफ्त बिजली का लाभ

लंबे समय तक मिलेगा मुफ्त बिजली का लाभ3 / 9

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में कमी ला सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक मुफ्त बिजली का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सोलर संयंत्र लगाने पर आकर्षक अनुदान (सब्सिडी) उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा. इसका लाभ लेने की अंतिम तिथि मार्च 2027 निर्धारित की गई है.

सोलर पैलर की बिजली का घर में करें इस्तेमाल

सोलर पैलर की बिजली का घर में करें इस्तेमाल4 / 9

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 80 हजार से दो लाख रुपये तक खर्च होंगे. सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू कार्यों में किया जा सकता है. यदि बिजली उत्पादन उपभोक्ता की आवश्यकता से अधिक होता है, तो अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में समायोजित (Adjust) कराया जा सकता है.

विज्ञापन

बिजली बिल में राहत

बिजली बिल में राहत 5 / 9

योजना के माध्यम से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उपभोक्ता उसे ग्रिड में बेचकर आय का अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त कर सकेंगे. योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र स्थापना पर सीधे उनके बैंक खाते में अधिकतम 78,000 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है. एक किलोवाट क्षमता पर 30,000 रुपए, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपए और 3 किलोवाट पर 78,000 रुपए तक की सब्सिडी अनुमन्य है. यह सब्सिडी निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है.

ऑनलाइन आवेदन और अनुमोदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन और अनुमोदन प्रक्रिया6 / 9

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं सरल रखी गई है. इच्छुक व्यक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद संबंधित डिस्कॉम से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

स्थापना के बाद औपचारिकताएं और ऋण सुविधा

स्थापना के बाद औपचारिकताएं और ऋण सुविधा7 / 9

अनुमोदन मिलने के बाद सोलर पैनल स्थापित कर नेट मीटर की जानकारी एवं बैंक खाता विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा. सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है. इसके अतिरिक्त, 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र के लिए लगभग 7 % ब्याज दर पर बिना गारंटी ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक सहायता मिल सके.

क्या है पात्रता की शर्तें?

क्या है पात्रता की शर्तें?8 / 9

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना, घर की छत सोलर पैनल के लिए उपयुक्त होना, वैध बिजली कनेक्शन होना तथा किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का पूर्व में लाभ न लिया होना आवश्यक है.

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज

जरूरी दस्तावेज9 / 9

आवेदन के लिए आधार कार्ड, नवीनतम बिजली बिल, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी दस्तावेज हैं. विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यदिवस में परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, कक्ष संख्या 111, विकास भवन, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में संपर्क कर सकते हैं. योजना को प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन