Petrol Diesel Rate: पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल कहां भारत से महंगा, कहां सस्ता?
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत समेत पड़ोसी देशों पर भी दिख रहा है. पाकिस्तान, म्यांमार, नेपाल और श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. जानिए किस देश में फ्यूल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है.

म्यांमार में सबसे बड़ा तेल संकट
2 / 7म्यांमार में पेट्रोल की कीमतों में करीब 89.7 प्रतिशत और डीजल में 112.7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. सप्लाई चेन टूटने और तेल के बढ़ते दामों की वजह से म्यांमार में ईंधन संकट गहरा गया है.
पाकिस्तान में पेट्रोल बना बड़ा बोझ
3 / 7पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 54.9 प्रतिशत तक उछाल आया है, जबकि डीजल करीब 44.9 प्रतिशत महंगा हुआ है. आर्थिक संकट और आयात पर निर्भरता ने वहां हालात और खराब कर दिए हैं. कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
चीन में भी बढ़ा ईंधन का दबाव
4 / 7चीन जैसे बड़े देश भी ग्लोबल तेल संकट से बच नहीं पाए हैं. वहां पेट्रोल की कीमतों में 21.7 प्रतिशत और डीजल में 23.7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है. इससे ट्रांसपोर्ट और उद्योगों की लागत बढ़ रही है.
नेपाल में डीजल ने तोड़े रिकॉर्ड
5 / 7नेपाल में पेट्रोल करीब 38.2 प्रतिशत महंगा हुआ है, जबकि डीजल की कीमतों में 58.5 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ा है.
श्रीलंका में दोहरी मार
6 / 7आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पेट्रोल 38.2 प्रतिशत और डीजल 41.8 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है. इससे आम जनता के लिए यात्रा और जरूरी सामान खरीदना मुश्किल हो गया है.
बांग्लादेश में भी बढ़ा दबाव
7 / 7बांग्लादेश ने कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश की है, लेकिन वहां भी पेट्रोल करीब 16.7 प्रतिशत और डीजल 15 प्रतिशत तक महंगा हुआ है. सप्लाई संकट की वजह से कई जगह लंबी लाइनें लग रही हैं. (All Photos Credit: Social Media)