PAN Card Fraud: कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं चल रहा किसी का खाता? ऐसे तुरंत लगाएं पता
PAN Card Fraud: सावधान! कहीं आपके PAN कार्ड पर कोई और तो नहीं चला रहा बैंक अकाउंट? इस छोटे से फर्जीवाड़े के कारण आपको आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस. जानें कैसे सिर्फ 2 मिनट में अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और AIS के जरिए सच का पता लगाएं और खुद को बड़ी मुसीबत से बचाएं.

PAN Card Fraud: सावधान! क्या आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कोई और कर रहा है? आजकल साइबर अपराधी इतने शातिर हो गए हैं कि वे आपके बिना जाने आपके PAN कार्ड का इस्तेमाल करके फर्जी बैंक अकाउंट खोल सकते हैं या लोन ले सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो भविष्य में इनकम टैक्स के नोटिस और कानूनी पचड़ों में आप फंस सकते हैं. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके नाम पर कितने खाते चल रहे हैं.
कैसे होता है यह खेल?
2 / 5अक्सर हम अपनी आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी कहीं भी बिना सोचे-समझे दे देते हैं. जालसाज इन्हीं डॉक्यूमेंट्स के जरिए बैंकों में खाते खोल लेते हैं. इन खातों का इस्तेमाल अवैध लेनदेन के लिए किया जाता है, और जब पुलिस जांच करती है, तो पैन कार्ड धारक यानी 'आप' निशाने पर आ जाते हैं.
क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें
3 / 5CIBIL, Experian या Equifax जैसी वेबसाइट पर जाकर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखें. यहाँ आपके नाम पर चल रहे सभी एक्टिव लोन और बैंक अकाउंट्स की लिस्ट मिल जाएगी. अगर कोई अनजान खाता दिखे, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं.
AIS पोर्टल का लें सहारा
4 / 5इनकम टैक्स विभाग के Annual Information Statement (AIS) में आपके पैन से जुड़ी हर वित्तीय गतिविधि दर्ज होती है. इसे पोर्टल पर जाकर चेक करें कि कहीं कोई संदिग्ध लेनदेन तो नहीं हुआ है. अगर आपको बिना किसी कारण के बैंक से कोई मैसेज या ईमेल मिले, तो उसे नजरअंदाज न करें.
फर्जीवाड़ा मिलने पर क्या करें?
5 / 5अगर आपको अपने PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल होने का शक है, तो तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क करें. इसके अलावा आप RBI के शिकायत पोर्टल या Cyber Crime की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.



















