NPCI New Rule: UPI पेमेंट के लिए मिलेगी बड़ी सुविधा, सरकार ला रही नया नियम
UPI Payment New Guidelines: दुकानदारों को अब गूगल पे या फोनपे के अलग-अलग साउंडबॉक्स रखने की जरूरत नहीं होगी. NPCI एक नया नियम ला रहा है, जिससे सिर्फ एक ही साउंडबॉक्स से सारा काम हो जाएगा. सरकार का यह कदम देश के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और भी मजबूत और सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

NPCI One Soundbox Rule: अगर आप किसी दुकान पर सामान खरीदने जाते हैं, तो आपने काउंटर पर Google Pay, PhonePe और Paytm जैसी कंपनियों के कई सारे साउंडबॉक्स रखे जरूर देखे होंगे. दुकानदार हर पेमेंट कंपनी का अलग-अलग बॉक्स सिर्फ इसलिए रखते हैं ताकि ग्राहक किसी भी ऐप से पैसे भेजे, उसकी आवाज साफ सुनाई दे जाए. लेकिन अब बहुत जल्द दुकानों का यह नजारा बदलने वाला है.
एक साउंडबॉक्स का नियम
2 / 4नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑनलाइन पेमेंट को और आसान बनाने के लिए 'वन साउंडबॉक्स रूल' यानी एक साउंडबॉक्स का नियम लाने जा रहा है. इस नए नियम के आने के बाद दुकानदारों को अपनी दुकान पर अलग-अलग कंपनियों के साउंडबॉक्स का मेला लगाने की जरूरत बिल्कुल नहीं पड़ेगी. अब सिर्फ एक ही स्मार्ट साउंडबॉक्स से सभी कंपनियों के पेमेंट की आवाज आ जाएगी.
क्या है यह नई तकनीक?
3 / 4NPCI इस समय सभी बैंकों और फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर एक खास तकनीक पर काम कर रहा है, जिसे 'इंटरऑपरेबल साउंडबॉक्स' कहा जाता है. फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है. यह तकनीक बिल्कुल वैसे ही काम करेगी जैसे एक ही QR कोड को स्कैन करके आप किसी भी ऐप से पैसे भेज लेते हैं. ठीक इसी तरह, अब साउंडबॉक्स भी एक ही होगा और ग्राहक चाहे किसी भी यूपीआई ऐप से भुगतान करे, पैसे आने की घोषणा उसी एक बॉक्स से हो जाएगी.
दुकानदारों और ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
4 / 4इस नए नियम से छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी. उन्हें हर महीने अलग-अलग कंपनियों को साउंडबॉक्स का किराया (मंथली रेंटल) नहीं देना होगा. इससे उनका आर्थिक बोझ कम होगा. भारत के ग्रामीण इलाकों के छोटे दुकानदार भी बिना किसी हिचकिचाहट के डिजिटल पेमेंट को अपना सकेंगे. इस बदलाव के बाद पेमेंट कंपनियों के बीच साउंडबॉक्स बेचने की होड़ खत्म हो जाएगी. कंपनियां अब डिवाइस बेचने के बजाय अपनी ग्राहक सेवा और तकनीकी सुरक्षा को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगी.



















