LPG Price Today: देश में कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर? जानें क्या हैं 10 जून के रेट
देशभर में आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि अलग-अलग राज्यों और शहरों में रसोई गैस के दामों में एक बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में 941.50 रुपये में लोगों के लिए उपलब्ध है. अगर अंतर की बात करें तो इन दोनों शहरों के बीच 237.50 रुपये की कीमत का अंतर है.

लेह में सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर
2 / 9देश के पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों में एलपीजी की कीमतें सबसे अधिक हैं. लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है. इसके अलावा नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है.
कितना है श्रीनगर में दाम?
3 / 9श्रीनगर में घरेलू एलपीजी की कीमत 1,058 रुपये है. विशेषज्ञों का कहना है कि परिवहन लागत और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन इलाकों में एलपीजी की कीमतें अधिक रहती हैं.
इन शहरों में 1,000 से कम में मिल रहा सिलेंडर
4 / 9देश के कई बड़े शहरों में अभी भी घरेलू गैस सिलेंडर लोगों को कम कीमत में मिल रहा है और ये कीमत 1,000 रुपये से भी कम है. बता दें कि मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है.
बेंगलुरू में कितने का है गैस सिलेंडर?
5 / 9वहीं, बेंगलुरु में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है.
चेन्नई और देहरादून में कितना रेट?
6 / 9चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, देहरादून में 961 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है. वहीं, हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है.
कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3,700 रुपये के पार
7 / 919 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी भारी अंतर देखने को मिल रहा है. सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में 3,752 रुपये का बिक रहा है. इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में 3,638 रुपये, गंगटोक में 3,631.50 रुपये, वेस्ट इंफाल में 3,599 रुपये और आइजॉल में 3,595.50 रुपये का है.
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट?
8 / 9अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर 3,544 रुपये, श्रीनगर में 3,458 रुपये और हैदराबाद में 3,367 रुपये का है. वहीं, मुंबई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,067.50 रुपये का बिक रहा है, जो प्रमुख महानगरों में अपेक्षाकृत सस्ता है.
क्यों है अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमत?
9 / 9अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर के रेट अलग-अलग होने के कई कारण हैं. जैसे परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत, राज्य और लोकल टैक्सेज, भंडारण एवं वितरण खर्च तथा भौगोलिक स्थिति और दूरी भी एक कारण है. पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में सिलेंडर पहुंचाने में ज्यादा लागत लगती है इसलिए वहां के लोगों को एक सिलेंडर के बदले ज्यादा कीमत देनी पड़ती है.