नए LPG कनेक्शन पर सरकार ने लगाई रोक, 10 मिनट में पुराने को ऐसे करें ट्रांसफर

LPG Connection Transfer Online: देशभर में नए LPG कनेक्शन पर रोक और सख्त नियमों के बीच अब पुराने गैस कनेक्शन को मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर करना आसान हो गया है. जानिए कौन करा सकता है ट्रांसफर, कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और पूरा ऑनलाइन प्रोसेस क्या है.

LPG Connection
1 / 8
Credit: Social Media

विज्ञापन

नए LPG कनेक्शन पर सख्ती

नए LPG कनेक्शन पर सख्ती2 / 8

देशभर में LPG कनेक्शन को लेकर नए नियम लागू किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जगहों पर नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया धीमी या सीमित कर दी गई है. ऐसे में जिन लोगों के पास पहले से कनेक्शन मौजूद है, वे परिवार के पुराने LPG कनेक्शन को अपने नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल से होगा पूरा काम

मोबाइल से होगा पूरा काम3 / 8

अब गैस एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. इंडेन, भारत गैस और HP गैस जैसी कंपनियों ने ऑनलाइन सुविधा शुरू की है. ग्राहक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे LPG कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

कौन करा सकता है LPG ट्रांसफर?

कौन करा सकता है LPG ट्रांसफर?4 / 8

अगर कोई व्यक्ति दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहा है, तो वो अपना गैस कनेक्शन नई जगह ट्रांसफर करा सकता है. इसके अलावा पति-पत्नी, माता-पिता, बेटे-बेटी जैसे करीबी रिश्तेदार भी LPG कनेक्शन अपने नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं. कनेक्शन धारक की मृत्यु के बाद भी परिवार का सदस्य ये सुविधा ले सकता है.

विज्ञापन

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?5 / 8

ऑनलाइन LPG ट्रांसफर के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, नया एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी हो सकते हैं. परिवार में ट्रांसफर होने पर रिश्ते का प्रमाण और मृत्यु के बाद ट्रांसफर में डेथ सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है.

Step 1- वेबसाइट पर लॉगिन करें

Step 1- वेबसाइट पर लॉगिन करें6 / 8

सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें. वहां लॉगिन करने के बाद 'Transfer Connection'  या 'Change Distributor' ऑप्शन चुनें. इसके बाद नया पता और जरूरी जानकारी भरनी होगी.

विज्ञापन

Step 2- डॉक्यूमेंट अपलोड करें

Step 2- डॉक्यूमेंट अपलोड करें7 / 8

फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन सबमिट कर दें. कई मामलों में ग्राहकों को ट्रांसफर रिक्वेस्ट नंबर भी मिलता है, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकती है.

कितने दिन में पूरा होगा ट्रांसफर?

कितने दिन में पूरा होगा ट्रांसफर?8 / 8

अगर सभी दस्तावेज सही हैं और KYC अपडेट है, तो LPG कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर पूरी हो सकती है. कुछ शहरों में ये प्रक्रिया और भी जल्दी पूरी हो जाती है. सरकार और तेल कंपनियां अब LPG सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए e-KYC और OTP बेस्ड डिलीवरी सिस्टम लागू कर रही हैं. बिना KYC अपडेट किए कई ग्राहकों को गैस डिलीवरी और बुकिंग में परेशानी आ सकती है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन