Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, जानें सामान्य और तत्काल में कितनी बढ़ी फीस?

Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाना अब महंगा हो गया है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 लागू किए हैं, जिनके तहत पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने के लिए अब पहले से ज्यादा फीस देनी होगी। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

news 24, passport fees, passport new fees, passport fees hike, indian passport fees hike, indian passport fees, indian passport, passport news
1 / 6

Passport Fees Hike: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं या अपने पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने 'पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026' के तहत पासपोर्ट और उससे जुड़े यात्रा दस्तावेजों की फीस में बड़ा संशोधन किया है। नए नियमों के तहत आज से पासपोर्ट बनवाना 2000 रुपये तक महंगा हो गया है। 14 साल बाद फीस बढ़ाई गई है। अब से पहले साल 2012 में फीस बढ़ी थी। अब नॉर्मल से लेकर तत्काल पासपोर्ट और गुम या फटे पासपोर्ट के बदले नया डॉक्यूमेंट जारी करवाने के लिए आपकी जेब थोड़ी और ढीली होगी। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि किस काम के लिए अब आपको कितने रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन

क्यों बढ़ाई गई पासपोर्ट की फीस

क्यों बढ़ाई गई पासपोर्ट की फीस2 / 6

केंद्र सरकार ने बढ़ती प्रशासनिक लागत और सेवाओं के आधुनिकीकरण के खर्चों को पूरा करने के लिए पासपोर्ट की फीस बढ़ाई है, जिसके अनुसार अब 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट (नया/री-इश्यू) कराने के लिए अब 1500 रुपये की बजाय 2500 रुपये देने होंगे। तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 3500 की बजाय 5000 रुपये फीस देनी होगी। 36 पेज वाले पासपोर्ट के खोने या डैमेज होने पर री-इश्यू कराने के लिए अब 1500 की बजाय 3500 रुपये फीस लगेगी। वहीं ऐसे तत्काल पासपोर्ट के लिए 3500 रुपये की बजाय 7500 रुपये फीस लगेगी।

विज्ञापन

सामान्य और तत्काल पासपोर्ट के लिए नई फीस

सामान्य और तत्काल पासपोर्ट के लिए नई फीस3 / 6

30 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट (नया/री-इश्यू) कराने के लिए अब 2000 रुपये की बजाय 3500 रुपये देने होंगे। तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 4000 की बजाय 6000 रुपये फीस देनी होगी। 36 पेज वाले पासपोर्ट के खोने या डैमेज होने पर री-इश्यू कराने के लिए अब 2000 की बजाय 6000 रुपये फीस लगेगी। वहीं ऐसे तत्काल पासपोर्ट के लिए 4000 रुपये की बजाय 8500 रुपये फीस लगेगी।

18 से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की फीस

18 से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की फीस4 / 6

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज वाला पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 1000 रुपये की बजाय 1750 रुपये फीस लगेगी। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए 3000 रुपये की बजाय 4250 रुपये फीस लगेगी। वहीं पासपोर्ट के खोने या डैमेज होने पर री-इश्यू कराने के लिए अब 1000 की बजाय 4250 रुपये फीस लगेगी। वहीं ऐसे तत्काल पासपोर्ट के लिए 3000 रुपये की बजाय 6750 रुपये फीस लगेगी।

विज्ञापन

PCC और सरेंडर सर्टिफिकेट के रेट भी बदले

PCC और सरेंडर सर्टिफिकेट के रेट भी बदले5 / 6

पासपोर्ट के अलावा विदेशों में नौकरी, वीजा या नागरिकता से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेजों की फीस में भी सरकार ने बदलाव किया है। नौकरी या दीर्घकालिक वीजा के लिए जरूरी पीसीसी (PCC) की फीस को संशोधित कर अब ₹750 कर दिया गया है। विदेशी नागरिकता लेने या किसी अन्य वजह से भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने पर मिलने वाले सरेंडर सर्टिफिकेट (Surrender Certificate) के लिए भी अब ₹750 की फीस देनी होगी।

पासपोर्ट की समय सीमा में बदलाव नहीं

पासपोर्ट की समय सीमा में बदलाव नहीं6 / 6

फीस में बढ़ोतरी के बावजूद, पासपोर्ट की समय सीमा यानी वैलिडिटी (Validity) के मूल नियमों में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए जारी होने वाला पासपोर्ट पहले की तरह ही पूरे 10 साल के लिए वैध रहेगा। बच्चों या नाबालिगों को जारी किए जाने वाले पासपोर्ट की वैलिडिटी 5 साल या उनके 18 वर्ष के होने तक (जो भी पहले पूरा हो) मान्य रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन