India Vs Pakistan Metro: भारत के कितने शहरों में मेट्रो, पाकिस्तान में कहां नेटवर्क?
India Vs Pakistan Metro: देश के कई शहरों में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है. भारत दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क वाले देशों में शामिल हो गया है. हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मेट्रो सेवाएं कितने शहर तक पहुंच चुकी है, इसकी रिपोर्ट दी गई है. इसके बाद भारत और पाक की मेट्रो को लेकर भी चर्चाएं होने लगी है.

India Vs Pakistan Metro: भारत के 26 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क चालू है, जबकि पाकिस्तान में केवल लाहौर में 'पूर्ण मेट्रो' मौजूद है. भारत में कुल परिचालन नेटवर्क 1,000 किलोमीटर से अधिक है, जो इसे चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बनाता है. जानें, भारत और पाकिस्तान मेट्रो नेटवर्क में कितना अंतर?
1000 किलोमीटर से ज्यादा किलोमीटर में फैला विशाल नेटवर्क
2 / 6Metro Network in India : तेज, सुरक्षित और समय की बचत करने वाले परिवहन साधन के रूप में मेट्रो शहरी जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है. देश में मेट्रो विस्तार की रफ्तार पिछले 1 दशक में काफी तेज रही है. 2014 में जहां मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई करीब 248 किलोमीटर थी और केवल 5 शहरों में ही मेट्रो चलती थी. वहीं अब यह नेटवर्क 1000 किलोमीटर से ज्यादा पहुंच चुका है. आने वाले समय में इसकी लंबाई 1155 किलोमीटर तक पहुंचने का अनुमान है.
दिल्ली NCR में फैला विशाल नेटवर्क
3 / 6वहीं देश की राजधानी दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क भारत में सबसे बड़ा माना जाता है. दिल्ली एनसीआर में फैला नेटवर्क 350 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है और सैकड़ों स्टेशनों के जरिए लाखों यात्रियों को रोजाना सेवा देता है. इसके बाद बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों के नेटवर्क भी लगातार विस्तार कर रहे हैं. भोपाल भी मेट्रो सेवाओं वाले शहरों की लिस्ट में शामिल हुआ है. यहां ऑरेंज लाइन के साथ मेट्रो संचालन की शुरुआत की गई. इसके अलावा कई टियर-2 शहरों में भी मेट्रो परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है.
सफर करने वाले एक करोड़ से ज्यादा
4 / 6वहीं वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, गुरुग्राम, नोएडा, कोच्चि, लखनऊ, नागपुर, कानपुर, आगरा, पुणे और भोपाल समेत कुल 26 शहरों में मेट्रो सेवाएं संचालित हो रही है. इसके अलावा 900 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई की नई मेट्रो परियोजनाएं निर्माणाधीन है. मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का असर यात्रियों की संख्या पर भी साफ दिखाई देता है. 2014 में जहां करीब 28 लाख लोग रोजाना मेट्रो से सफर करते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो चुकी है.
पाकिस्तान का मेट्रो नेटवर्क अभी छोटा
5 / 6भारत की तुलना में पाकिस्तान का मेट्रो नेटवर्क अभी बहुत छोटा है. पाकिस्तान में पहली मेट्रो रेल सेवा अक्टूबर 2020 में लाहौर से शुरू हुई थी. लाहौर ऑरेंज लाइन मेट्रो करीब 27 किलोमीटर लंबी है और 26 स्टेशनों के जरिए शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ती है. फिलहाल पाकिस्तान का मेट्रो नेटवर्क मुख्य रूप से लाहौर तक सीमित है. हालांकि इस्लामाबाद, रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में मेट्रो बस सेवाएं भी संचालित की जा रही है, लेकिन रेल आधारित मेट्रो नेटवर्क के मामले में पाकिस्तान अभी भारत से बहुत पीछे हैं.
पाकिस्तान में ड्राइवरलैस मेट्रो
6 / 6पाकिस्तान में पहली और एकमात्र मेट्रो लाइन ऑरेंज लाइन है, जो 27.1 किलोमीटर लंबी है और ड्राइवरलेस चलती है. पाकिस्तान में लाहौर की ऑरेंज लाइन मेट्रो ट्रेन का किराया तय दूरी के हिसाब से 25 पाकिस्तानी रुपये (PKR) से लेकर 45 पाकिस्तानी रुपये के बीच है. 0 से 4 किलोमीटर: 25 पाकिस्तानी रुपये 4 से 8 किलोमीटर: 30 पाकिस्तानी रुपये 8 से 12 किलोमीटर: 35 पाकिस्तानी रुपये 12 से 16 किलोमीटर: 40 पाकिस्तानी रुपये 16 से 30 किलोमीटर : 45 पाकिस्तानी रुपये