Petrol-Diesel Price: GST लागू हुआ तो कितना सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पूरा कैलकुलेशन

अगर पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाया जाता है तो आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि इससे पेट्रोल की कीमत में 20 रुपये से ज्यादा की कमी आ सकती है. जानिए पूरा कैलकुलेशन और क्या है सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती.

Petrol-Diesel Price
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

क्या GST से सस्ता होगा पेट्रोल?

क्या GST से सस्ता होगा पेट्रोल?2 / 6

देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच फिर से मांग उठी है कि इन दोनों ईंधनों को GST के दायरे में लाया जाए. व्यापार संगठन CTI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

अभी कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत?

अभी कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत?3 / 6

फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमत में बेस प्राइस, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकार का VAT और डीलर कमीशन शामिल होता है. अलग-अलग राज्यों में VAT अलग होने की वजह से हर राज्य में कीमतें भी अलग होती हैं.  

दिल्ली में पेट्रोल का पूरा गणित

दिल्ली में पेट्रोल का पूरा गणित4 / 6

CTI के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की वास्तविक कीमत करीब 66.29 रुपये प्रति लीटर है. इसके ऊपर एक्साइज ड्यूटी 11.90 रुपये और VAT करीब 16 रुपये लगाया जाता है. डीलर कमीशन अलग से जुड़ता है. इसी वजह से कीमत लगभग 100 रुपये के करीब पहुंच जाती है.

विज्ञापन

GST लागू हुआ तो क्या होगा?

GST लागू हुआ तो क्या होगा?5 / 6

अगर पेट्रोल पर 18% GST लगाया जाए तो कुल टैक्स काफी कम हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगभग 78 रुपये प्रति लीटर तक आ सकती है. यानी लोगों को करीब 20-22 रुपये प्रति लीटर की राहत मिल सकती है. GST लागू होने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अलग-अलग राज्यों में टैक्स का अंतर खत्म हो सकता है. इससे 'वन नेशन, वन टैक्स' का कॉन्सेप्ट मजबूत होगा.

सरकार क्यों नहीं ला रही GST?

सरकार क्यों नहीं ला रही GST?6 / 6

विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारों की कमाई का बड़ा हिस्सा पेट्रोल-डीजल टैक्स से आता है. अगर इन्हें GST में शामिल किया गया तो सरकारों की टैक्स इनकम में भारी कमी आ सकती है. यही सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन