गैस सिलेंडर की लाइन से परेशान? जानें आपके एरिया में PNG कनेक्शन मिलेगा या नहीं, इसे कैसे लें

LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच लोग अब PNG कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं. पाइपलाइन से मिलने वाली इस गैस में सिलेंडर खत्म होने की झंझट नहीं होती और सप्लाई लगातार मिलती रहती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके इलाके में PNG गैस उपलब्ध है या नहीं, तो कुछ आसान तरीकों से इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

PNG GAsline
1 / 7
how to check png gas availability and connection process

मिडिल ईस्ट में चल रहे तेल संकट का असर भारत में भी दिख रहा है. कई जगहों पर रसोई गैस की सप्लाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है और एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें भी दिखाई दे रही हैं. ऐसे में जिन इलाकों में पाइपलाइन गैस की सुविधा उपलब्ध है, वहां लोग PNG कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके क्षेत्र में यह सुविधा मौजूद है या नहीं या इसे कैसे लिया जा सकता है. आइए समझते हैं कि PNG कनेक्शन क्या है, इसके फायदे क्या हैं और इसे कैसे लिया जा सकता है.

विज्ञापन

LPG और PNG गैस में अंतर

LPG और PNG गैस में अंतर 2 / 7

घरों में आम तौर पर एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे खत्म होने पर दोबारा बुक करना पड़ता है. वहीं PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है. इसमें सिलेंडर रखने की जरूरत नहीं होती और गैस की सप्लाई लगातार मिलती रहती है, जिससे रोजमर्रा के काम आसान हो जाते हैं.

विज्ञापन

PNG कनेक्शन के प्रमुख फायदे

PNG कनेक्शन के प्रमुख फायदे3 / 7

पाइप्ड गैस कनेक्शन कई मामलों में सुविधाजनक माना जाता है. इसमें 24 घंटे गैस सप्लाई मिलती है और सिलेंडर रखने के लिए अलग जगह की जरूरत नहीं पड़ती. साथ ही गैस का बिल भी केवल उतनी ही खपत के आधार पर आता है जितनी गैस आप इस्तेमाल करते हैं.

नया PNG कनेक्शन लेने का प्रोसेस

नया PNG कनेक्शन लेने का प्रोसेस4 / 7

अगर आपके इलाके में पहले से पाइपलाइन मौजूद है तो PNG कनेक्शन लेना ज्यादा कठिन नहीं होता. सबसे पहले आवेदन करना होता है, जिसके बाद गैस कंपनी की टीम घर का निरीक्षण करती है. तकनीकी जांच पूरी होने के बाद इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है.

विज्ञापन

कनेक्शन मिलने में कितना समय लगता है?

कनेक्शन मिलने में कितना समय लगता है?5 / 7

आवेदन और सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंस्टॉलेशन का काम शुरू किया जाता है. आम तौर पर शुरुआती प्रक्रिया कुछ हफ्तों में पूरी हो जाती है, जबकि पूरे कनेक्शन को चालू होने में लगभग दो से तीन महीने का समय लग सकता है.

कैसे पता करें आपके इलाके में PNG की सुविधा है या नहीं?

कैसे पता करें आपके इलाके में PNG की सुविधा है या नहीं?6 / 7

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में पाइप्ड गैस उपलब्ध है या नहीं, तो इसके लिए गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना राज्य, शहर और पिनकोड दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा कस्टमर केयर हेल्पलाइन के जरिए भी जानकारी हासिल की जा सकती है.

विज्ञापन

किन कंपनियों के जरिए मिलती है यह सेवा

किन कंपनियों के जरिए मिलती है यह सेवा7 / 7

भारत के कई बड़े शहरों में अलग-अलग कंपनियां पाइप्ड गैस की सुविधा दे रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में Indraprastha Gas Limited, मुंबई में Mahanagar Gas Limited और गुजरात में Gujarat Gas Limited जैसी कंपनियां घरों तक PNG सप्लाई करती हैं. इनकी वेबसाइट या हेल्पलाइन से कनेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी आसानी से मिल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन