सरकार से बेटी को मिलेंगे 50,000 रुपये! जानें कैसे करें अप्लाई और मुख्यमंत्री राजश्री योजना के फायदे
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक कुल 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि अलग-अलग किश्तों में सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है. जानिए योजना के फायदे और एप्लीकेशन प्रोसेस.

क्या है मुख्यमंत्री राजश्री योजना?
2 / 6मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार ने साल 2016 में शुरू की थी. इसका मकसद बच्चियों के जन्म को बढ़ावा देना, भ्रूण हत्या रोकना, बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है. योजना के तहत बच्चियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक कुल 50,000 रुपये की मदद दीजाती है. ये राशि अलग-अलग चरणों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
जन्म के समय मिलती है पहली किश्त
3 / 6योजना के मुताबिक, बेटी के जन्म पर पहली किश्त 2,500 रुपये और एक साल की आयु पूरी होने पर दूसरी किश्त के रूप में 2,500 रुपये दिए जाते हैं. जब बच्ची स्कूल में एडमिशन लेती है तो तीसरी किश्त के रूप में 4,000 रुपये दिए जाते हैं. इसका मकसद बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है.
छठी कक्षा में प्रवेश पर मदद
4 / 6बेटी के कक्षा 6 में पहुंचने पर सरकार की ओर से 5,000 रुपये की चौथी किश्त दी जाती है. इससे शिक्षा जारी रखने में परिवारों को आर्थिक मदद मिलती है. जब लड़की 10वीं कक्षा में पहुंचती है, तब योजना के तहत 11,000 रुपये की पांचवीं किश्त उसके खाते में भेजी जाती है. 12वीं कक्षा पास करने के बाद लाभार्थी बालिका को 25,000 रुपये की आखिरी किश्त दी जाती है. ये योजना की सबसे बड़ी आर्थिक सहायता है.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
5 / 6योजना का फायदा लेने के लिए बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड, मां और बच्ची का हेल्थ कार्ड, स्कूल एडमिशन सर्टिफिकेट जरूरी होते हैं.
कैसे करें अप्लाई?
6 / 6इस योजना के लिए परिवार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर भी योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है. (All Photos Credit: Social Media)



















