Fastag New Rule: अब टोल पर नहीं रुकेंगे ये वाहन, स्पेशल फास्ट टैग लाएगी सरकार

Fastag New Rule: अब टोल पर नहीं रुकेगी सेना और पुलिस की गाड़ियां, सरकार स्पेशल फास्ट टैग सिस्टम लाने पर विचार कर रही है. टोल प्लाजा में ऐसी लाइन डिवल्प की जाएंगी, जिसमें बिना रुके स्पेशल फास्टैग की गाड़ियां निकल सकेंगी. जानें इसके क्या-क्या होंगे फायदे?

FasTag.jpg
1 / 4

Fastag New Rule: सेना, पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े विशेष वाहनों को अब टोल प्लाजा पर नहीं रूकना पड़ेगा. इन सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए स्पेशल फास्टैग लाने पर विचार किया जा रहा है. इससे टोल प्लाजा पर उनकी आवाजाही तेज और आसान हो सकेगी. वहीं आम लोगों को भी जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

फास्टैग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी

फास्टैग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी2 / 4

केंद्र सरकार फास्टैग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. फिलहाल अभी सभी वाहनों के लिए एक जैसा सिस्टम लागू है, लेकिन नई योजना के तहत सेना, पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए स्पेशल फास्टैग लाने पर विचार किया जा रहा है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद सुरक्षा बलों के वाहनों को अलग पहचान दी जाएगी. ऐसे वाहनों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा. इससे टोल प्लाजा पर उनकी आवाजाही बिना रुके और तेज गति से हो सकेगी. इससे यात्रा आसान होगी और लोगों का समय भी बचेगा.

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम कम करना उद्देश्य

टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम कम करना उद्देश्य3 / 4

सरकार का मकसद तकनीक के जरिए व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करना है. कई बार सेना, पुलिस या एंबुलेंस जैसे वाहनों को इमरजेंसी में भी टोल पर रुकना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है. इससे सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिलने के साथ-साथ आम लोगों को भी बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था का फायदा मिलेगा.

आधुनिक तकनीक से टोल सिस्टम और स्मार्ट

आधुनिक तकनीक से टोल सिस्टम और स्मार्ट 4 / 4

सरकार का मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से टोल सिस्टम को और स्मार्ट बनाया जा सकता है. आने वाले समय में यह नया फास्टैग नियम लागू किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा बलों की मूवमेंट और अधिक तेज होगी. खासतौर पर आपातकालीन परिस्थितियों में यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हो सकती है. इसके अलावा टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें कम होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन