क्या कूलर में मटका रखने से बढ़ जाती है ठंडक? जानिए कितना असरदार है ये देसी जुगाड़

गर्मी के मौसम में लोग कूलर की ठंडक बढ़ाने के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं. इनमें कूलर में मिट्टी का मटका रखने वाला तरीका काफी चर्चा में है. लेकिन क्या सच में इससे हवा ज्यादा ठंडी होती है? जानिए इस देसी जुगाड़ के पीछे का विज्ञान.

Summer Tips
1 / 5
Credit: Social Media

विज्ञापन

मिट्टी का मटका कैसे करता है काम?

मिट्टी का मटका कैसे करता है काम?2 / 5

मिट्टी के मटके की खासियत उसकी प्राकृतिक ठंडक होती है. मटके की सतह से पानी धीरे-धीरे बाहर निकलकर वाष्पीकरण करता है, जिससे पानी ठंडा बना रहता है. यही वजह है कि घड़े का पानी फ्रिज के बिना भी ठंडा महसूस होता है.

विज्ञापन

क्या कूलर की हवा सच में ठंडी हो जाती है?

क्या कूलर की हवा सच में ठंडी हो जाती है?3 / 5

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मटका रखने से कूलर की हवा में थोड़ा फर्क महसूस हो सकता है, लेकिन ये कोई चमत्कारी उपाय नहीं है. अगर कमरे में सही वेंटिलेशन हो और कूलर साफ हो, तो उसकी कूलिंग पहले से ही बेहतर रहती है. मटका सिर्फ सीमित स्तर तक ही असर डाल सकता है. अगर आप ये तरीका आजमाना चाहते हैं, तो छोटा मिट्टी का घड़ा इस्तेमाल करें. घड़े को कूलर के पानी वाले हिस्से में इस तरह रखें कि पानी का फ्लो ना रखें. ध्यान रखें कि मोटर और पंप पर कोई असर न पड़े, वरना कूलर खराब भी हो सकता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

इन बातों का रखें खास ध्यान4 / 5

मटके को नियमित तौर से साफ करना जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक पानी रहने से बैक्टीरिया और बदबू की समस्या हो सकती है. साथ ही कूलर का पानी रोज बदलें और घास की सफाई भी करते रहें. सिर्फ घड़ा रखने से कूलर की पूरी कूलिंग नहीं बढ़ती

विज्ञापन

कूलर की ठंडक बढ़ाने के बेहतर तरीके

कूलर की ठंडक बढ़ाने के बेहतर तरीके5 / 5

कूलर को खिड़की के पास रखें ताकि बाहर की हवा अंदर आए. बर्फ या आइस पैक का इस्तेमाल करें. कूलर की घास समय-समय पर बदलें और मोटर की सफाई करें. ये तरीके मटका रखने से ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन