New Aadhaar Update: आधार कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, UIDAI ने बढ़ाई फ्री में अपडेट कराने की तारीख

देशभर के आधार कार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज है। UIDAI ने बिना फीस दिए आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। लोग UIDAI के myAadhaar ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करके बिना कोई फीस दिए आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।

UIDAI Aadhaar Update
1 / 5

UIDAI के नए आदेश के अनुसार, आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन एक साल के लिए बढ़ाई गई है। अब देशवासी 14 जून 2027 तक आधार कार्ड फ्री में अपडेट करा सकेंगे। पहले यह डेडलाइन 15 जून 2026 तक दी, लेकिन अब एक साल का और समय मिल गया है।

विज्ञापन

ऑफिशियल पोर्टल पर ही कर सकेंगे आवेदन

ऑफिशियल पोर्टल पर ही कर सकेंगे आवेदन2 / 5

UIDAI के अनुसार, फीस दिए बिना आधार कार्ड अपडेट कराने की सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। वहीं यह सुविधा उन लोगों को मिलेगी, जिन्हें आधार कार्ड कई साल पुराने हो चुके हैं और आज तक उसकी डिटेल में काई भी अपडेट नहीं कराया गया है।

विज्ञापन

आधार कार्ड अपडेट कराना इसलिए है जरूरी

आधार कार्ड अपडेट कराना इसलिए है जरूरी3 / 5

आधार कार्ड अपडेट कराना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर आधार कार्ड अपडेट नहीं किया तो लोग बैंकिंग, पेंशन, गैस कनेक्शन और सरकारी सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाएंगे। मोबाइल सिम और दूसरी जरूरी चीजें नहीं खरीद पाएंगे। इसलिए ऑनलाइन अप्लाई करके बिना फीस दिए आधार अपडेट कर सकते हैं।

आधार सेंटर पर अपडेट कराएंगे तो लगेंगे पैसे

आधार सेंटर पर अपडेट कराएंगे तो लगेंगे पैसे4 / 5

आधार कार्ड अगर आधार सेंटर पर जाकर ऑफलाइन अपडेट कराएंगे तो फीस देनी होगी। UIDAI ने आधार अपडेट कराने के लिए 50 से 75 रुपये फीस निर्धारित की है। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि, जेंडर, पता सबकुछ ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपडेट कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन

आधार को ऑनलाइन अपडेट कराने का प्रोसेस

आधार को ऑनलाइन अपडेट कराने का प्रोसेस5 / 5

UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं और 12 अंकों का आधार नंबर डालकर लॉगइन करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर अकाउंट ओपन करें। Update Aadhaar Online या Document Update ऑप्शन पर क्लिक करें। नाम, पता, जन्मतिथि तीनों में से जो अपडेट करना है, डिटेल भरकर ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें। पूरा फॉर्म चेक करके Submit पर क्लिक करेंगे तो SRN नंबर मिल जाएगा, जिससे अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन