Aadhaar New Feature: आधार कार्ड को लेकर अहम अपडेट, एक जुलाई से ऐप में जुड़ेगा नया फीचर

Free Aadhaar Update : अगर आप भी अपने फोन में आधार ऐप रखते है, तो 1 जुलाई से आप मुफ्त में अपना ईमेल एड्रेस अपडेट कर पाएंगे. खास बात है कि यह सर्विस 1 जुलाई से 6 महीने के लिए फ्री रहेगी. यह सर्विस सिर्फ आधार ऐप पर ही मुफ्त में मिलेगी. आधार केंद्र या वेबसाइट से ईमेल एड्रेस अपडेट करने पर 75 रुपये की फीस लगेगी. समझें शर्ते...

Aadhaar New Feature.jpg
1 / 6

Free Aadhaar Update : 1 जुलाई से आप UIDAI की आधार ऐप पर मोबाइल नंबर और घर का पता अपडेट करने के अलावा अपना ईमेल एड्रेस लिंक या अपडेट कर सकेंगे. आमतौर पर इस सर्विस के लिए 75 रुपये का चार्ज लगता है लेकिन अगले 6 महीने के लिए यह पूरी तरह से मुफ्त रहने वाला है. दऱअसल आधार से लिंक ईमेल आईडी पर ना सिर्फ महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और अपडेट समय पर मिलते रहते हैं बल्कि आप ईमेल पर आधार की ओर से आने वाले OTP भी रिसीव कर सकते हैं.

विज्ञापन

आधार से अपने ईमेल आईडी को लिंक करना जरूरी

आधार से अपने ईमेल आईडी को लिंक करना जरूरी2 / 6

गौरतलब है कि आधार से अपने ईमेल आईडी को लिंक करना उतना ही जरूरी है, जितना कि फोन नंबर को लिंक करना. ऐसे में जिन लोगों के भी ईमेल आधार से लिंक नहीं हैं या जिन्होंने ईमेल एड्रेस को अपडेट करने के बाद भी उसे आधार पर अपडेट नहीं किया है, वे इस बड़े अपडेट का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

6 महीने बाद UIDAI करेगा समीक्षा

6 महीने बाद UIDAI करेगा समीक्षा3 / 6

रिपोर्ट्स के अनुसार मुफ्त सर्विस 1 जुलाई 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक ही मुफ्त में उपलब्ध रहेगी. इस सुविधा का फायदा मुफ्त में सिर्फ तभी मिलेगा जब आप आप ईमेल को आधार ऐप के जरिए अपडेट करेंगे. अगर आप यही काम आधार की वेबसाइट या आधार केंद्र पर जाकर करवाएंगे, तो आपको सामान्य शुल्क देना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार UIDAI 6 महीने बाद इस बात की समीक्षा करेगा कि इस शुल्क को वापस लगाना है या मुफ्त सर्विस को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाना है.

फोन पर अपडेट करने के लिए शर्तें

फोन पर अपडेट करने के लिए शर्तें4 / 6

गौरतलब है कि आधार से अपने ईमेल आईडी को लिंक करना उतना ही जरूरी है, जितना कि फोन नंबर को लिंक करना. अपने फोन पर आधार से लिंक ईमेल एड्रेस को अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए और एक चालू इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए. अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो फोन में एंड्रॉइड वर्जन 9.0 या उससे ऊपर और आईफोन यूजर्स के लिए iOS वर्जन 16.0 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए.

विज्ञापन

आधार से लिंक ईमेल कैसे चेक करें?

आधार से लिंक ईमेल कैसे चेक करें?5 / 6

अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपका ईमेल आईडी आधार से लिंक है या नहीं, तो: सबसे पहले आधार की वेबसाइट या ऐप पर ईमेल वेरिफिकेशन वाले पेज पर जाएं. वहां अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद Verify Email Address वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना अनुरोध सबमिट कर दें. इससे आपको अपने आधार से लिंक ईमेल एड्रेस के बारे में पता चल जाएगा.

आधार ऐप पर क्या हो सकता है?

आधार ऐप पर क्या हो सकता है?6 / 6

UIDAI की आधार ऐप बहुत काम की है. इसकी मदद से आप आधार से जुड़ी कई सर्विसेज आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऐप पर फिलहाल मोबाइल नंबर अपडेट, एड्रेस (पता) अपडेट, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना, ई-आधार डाउनलोड करना, कांटेक्ट कार्ड शेयर करना और अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक करने जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. ध्यान रखें कि अन्य डेमोग्राफिक डिटेल्स (जैसे नाम या पता) को अपडेट करने के लिए आपको 75 रुपये की फीस देनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन