UP चुनाव में योगी नहीं होंगे BJP के CM फेस? अखिलेश यादव ने क्यों किया चौंकाने वाला दावा
वैसे तो 5 राज्यों में चुनावी माहौल है। 4 मई को सभी 5 राज्यों में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। साथ ही अगले साल यूपी में विधान सभा चुनाव हैं। इसके लिए सूबे में चुनावी माहौल शुरू हो गया है। वैसे तो यूपी में सपा और बसपा पार्टी से हमेशाा सीएम फेस पर चुनाव लड़ा जाता है लेकिन बीजेपी की रणनीति इसके उलट रहती है।

अब सीएम योगी को बीजेपी सीएम फेस बनाकर यूपी चुनाव लड़ेगी या नहीं। यह चर्चा शुरू हो गई है। आम लोगों के साथ विपक्ष में इसपर बहस शुरू हो गई है। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आनेवाले कल की बात क्यों नहीं करना चाहते हैं. सुनने में तो ये आया है कि आप ही चेहरा होंगे फिर आनेवाले कल पर बात करने से क्यों कतराते हैं।
बीजेपी पर साधा निशाना
2 / 5अखिलेश यादव ने एक पोस्ट में लिखा कि कहीं आप भाजपाइयों की दस साल पुरानी उस बात को याद करके तो नहीं घबराते हैं कि भाजपावाले जिसे चेहरा बनाते हैं, उसको पिछले दरवाज़े का रास्ता दिखाते हैं।
पोस्ट में क्या लिखा
3 / 5पोस्ट में आगे लिखा कि सच तो ये है कि आप भी जानते हैं कि ऐसे या वैसे या फिर कैसे भी न तो आप, न आपके दल के लोग सत्ता में वापस आ रहे हैं, इसीलिए आप भविष्य से मुंह चुरा रहे हैं और भाषा-विचार की मर्यादाओं से बाहर जा रहे हैं. ये जिव्हा का विचलन ही बता रहा है, आपका दौर जा रहा है. हम सदैव सभ्य-सुसंस्कृत रहेंगे और आपकी ससम्मान विदाई करेंगे।
दो बार बने सीएम
4 / 5बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी।
2022 में क्या रहे नतीजे
5 / 52022 में यूपी की सभी 403 विधान सभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें एनडीए के खाते में 273+, सपा गठबंधन को 125 और बसपा को 1 सीट मिली थी।



















