प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचीं कौन हैं डॉ तनु? सिविल सर्विस छोड़ने की बताई वजह

UPSC पास कर सिविल सर्विस में पहुंचने के बाद डॉ. तनु जैन ने अचानक नौकरी छोड़ दी और अब वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में आध्यात्मिक जीवन अपना लिया है. इसके पीछे की क्या वजह है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

Who is Dr Tanu Jain
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

कौन हैं डॉ. तनु जैन?

कौन हैं डॉ. तनु जैन?2 / 6

डॉ. तनु जैन एक पूर्व सिविल सर्वेंट, राइटर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया. उन्होंने प्रशासनिक सेवा में रहकर काम किया, लेकिन बाद में जीवन के गहरे सवालों और इंटरनल बैलेंस की तलाश ने उन्हें एक अलग रास्ता चुनने के लिए इंस्पायर किया. आज वो अपने करियर से ज्यादा अपने आध्यात्मिक सफर को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन

UPSC में सफलता और करियर

UPSC में सफलता और करियर3 / 6

डॉ. तनु जैन ने UPSC परीक्षा पास कर सरकारी सेवा में प्रवेश किया, जो भारत की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक मानी जाती है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने सालों तक कड़ी मेहनत की. सेवा के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाया और समाज के लिए काम किया, लेकिन उनके मन में हमेशा कुछ बड़ा और गहरा समझने की इच्छा बनी रही.

क्यों छोड़ी सिविल सेवा?

क्यों छोड़ी सिविल सेवा?4 / 6

करीब 7 साल तक सेवा देने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस छोड़ने का बड़ा फैसला लिया. उनका मानना था कि सिर्फ पद, प्रतिष्ठा और पावर ही लाइफ का आखिरी मकसद नहीं हो सकता. उन्होंने महसूस किया कि बाहरी सफलता के बावजूद अंदर से संतुष्टि नहीं मिल रही थी, इसलिए उन्होंने अपने जीवन की दिशा बदलने का फैसला लिया.

विज्ञापन

वृंदावन पहुंचीं तनु जैन

वृंदावन पहुंचीं तनु जैन5 / 6

हाल ही में डॉ. तनु जैन उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन पहुंचीं. यहां आकर उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया और भक्ति के रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला लिया. वृंदावन, जो राधा-कृष्ण की नगरी के रूप में जाना जाता है, उनके इस नए जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है.

प्रेमानंद महाराज की शरण में

प्रेमानंद महाराज की शरण में6 / 6

वृंदावन में डॉ. तनु जैन ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की शरण ली. प्रेमानंद महाराज अपने सरल जीवन, भक्ति और आध्यात्मिक शिक्षाओं के लिए जाने जाते हैं. उनकी शिक्षाओं ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है और अब डॉ. तनु जैन भी उनके मार्गदर्शन में आध्यात्मिक जीवन को समझने की कोशिश कर रही हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन