बेटियों के लिए कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए प्रतीक यादव? जानिए उनकी संपत्ति के बारे में हर डिटेल

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी चल-अचल संपत्ति और लग्जरी कारों समेत बड़ी विरासत उनकी दोनों बेटियों के नाम की गई है. जानिए कितनी है कुल संपत्ति और क्या है पूरी कहानी.

Prateek Yadav Property
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

कौन थे प्रतीक यादव?

कौन थे प्रतीक यादव?2 / 6

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे. उन्होंने फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई थी. 38 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए प्रतीक यादव

करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए प्रतीक यादव3 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव के पास लगभग 19.56 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति थी. इसमें लग्जरी गाड़ियां, खेती की जमीन और कई निवेश शामिल बताए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रतीक यादव ने अपनी ज्यादातर संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी. बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले से वसीयत तैयार करवाई गई थी, जिसमें बेटियों को मेन वारिस बनाया गया.  

संपत्ति बेचने पर भी बताई गई शर्त

संपत्ति बेचने पर भी बताई गई शर्त4 / 6

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वसीयत में ये शर्त रखी गई कि बेटियां 27 साल की उम्र से पहले संपत्ति बेच नहीं सकेंगी. हालांकि इस दावे की ऑफिशियल पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इसको लेकर काफी चर्चा है.

विज्ञापन

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए थे मशहूर

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए थे मशहूर5 / 6

प्रतीक यादव को लग्जरी कारों और फिटनेस का काफी शौक था. उनके पास करीब 5 करोड़ रुपये की Lamborghini कार होने की बात सामने आई थी. इसके अलावा वे हाई-एंड जिम और फिटनेस सेंटर भी चलाते थे. राजनीति से दूरी बनाकर प्रतीक यादव ने बिजनेस पर फोकस किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और फिटनेस कंपनियों से कनेक्शन था. वो फिटनेस इंडस्ट्री में भी जाना-पहचाना नाम बन चुके थे.

अपर्णा यादव को लेकर भी चर्चा

अपर्णा यादव को लेकर भी चर्चा6 / 6

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वसीयत में उनका जिक्र नहीं है, हालांकि परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन